Gold Silver Rate : सोने के भाव में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले काफी दिनों से सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे खरीदारों को तगड़ा झटका लगा है। आज सोने की कीमतों में 800 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में सोने की बढ़ती कीमतें सभी को चौक रही हैं। चलिए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट
सोने और चांदी की कीमतों में साल की शुरुआत से ही उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब सोना लगातार कई दिनों से महंगा हो रहा है। सोने के रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। अब आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। सोना (Gold rate hike) आए दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। रविवार 21 सितंबर 2025 को भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
सोने चांदी का रेट –
चांदी की कीमतों (Silver Latest rate) की बात करें तो इसमें लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की आए दिन बदलती कीमतें लोगों को चौंका रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार क्लोज होने तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,09,775 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी की कीमत 1,28,000 प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं, आज शनिवार को सोने का रेट (sone ka bhav) क्या रहेगा? चलिए इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जानते हैं 24, 23, 22 कैरेट 14 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट –
800 रुपये महंगा हुआ सोना –
त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप सोने व चांदी (Gold Silver Rate) के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। आज रविवार 21 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली (Delhi Gold Rate) के सराफा बाजार में सोने का भाव 800 बढ़कर 1,14,000 प्रति 10 ग्राम हो गया। बढ़ते वैश्विक तनाव और अमेरिकी चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव के कारण सोने की कीमतों (Gold Price) में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित का माहौल बनने से लगातार सोना महंगा होता जा रहा है।
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
नई दिल्ली 1,02,210 1,11,490
मुंबई 1,02,060 1,11,340
कोलकाता 1,02,050 1,11,330
बेंगलुरु 1,01,900 1,11,170
हैदराबाद 1,01,809 1,11,199
अहमदाबाद 1,02,050 1,11,410
पुणे 1,00,550 1,09,780
जयपुर 1,02,050 1,11,310
लखनऊ 1,02,210 1,11,490
पटना 1,02,110 1,11,390
शहर में चांदी का लेटेस्ट रेट –
मुंबई 1,33,000 /प्रति किलोग्राम
दिल्ली 1,37,933 /प्रति किलोग्राम
चेन्नई 1,43,100 /प्रति किलोग्राम
कानपुर 1,33,000 /प्रति किलोग्राम
जयपुर 1,37,933 /प्रति किलोग्राम