Gold Rate : दिवाली से पहले लगातार बढ़ रहे सोने के दामों ने अचानक से पलटी खाई है। सोने के दामों में एकदम से गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतों में अमुलचूक परिवर्तन आने से आम ग्राहकों पर भी असर पड़ा है। सोना भविष्य में भी गिरावट के दौर में दिख सकता है।
देश ही नहीं, दुनियाभर में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। जो दस ग्राम सोना आम आदमी काफी मुश्किल से खरीद पाता था, अब उस सोने को आम आदमी खरीद ही नहीं पा रहा है। दिवाली से पहले सोने के दामों में अब तगड़ी गिरावट आई है। भारी मुनाफावसूली देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में कीमतें काफी गिर गई हैं।
तगड़ी गिरावट का सिलसिला शुरू
सोने के दाम जिस प्रकार से त्योहारी सीजन में गिरे हैं, इससे लगता है कि सोने में तगड़ी गिरावट आगे भी जारी रहने वाली है। सोने के दाम (Gold Rate Down) धनतेरस पर काफी गिरेंगे। सोने में अंतिम सप्ताह में बंपर तेजी के बाद अब बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव भारी गिरावट (Gold Price Down) के साथ बंद हुआ है। एमसीएक्स पर सोना कारोबारी सत्र के दौरान गिर गया था। भूराजनीतिक और आर्थिक चिंताओं में अस्थायी रूप से कमी आने के चलते सोने में मुनाफावसूली देखी गई है।
सोने के दाम गिरने के कारण
केडिया कमोडिटी के फाउंडर अजय केडिया के मुताबिक अमेरिका-चीन टैरिफ विवाद में अधिक सुलहवादी रुख रहा है। इससे तनाव कम करने में मदद मिल रही है। अमेरिका और रूस के बीच सार्थक चर्चाएं चल रही हैं। इससे सोना सेफ हैवन एसेट (Safe Gold) के रूप में कमजोर हुआ है। सोने के हाजिर बाजार में कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1294 रुपये गिरी है। सोना 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोने के दाम
सोने के दामों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर सोना (Gold Rate Down) काफी गिरा है। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.12 फीसदी या 91.30 डॉलर की जबरदस्त गिरावट के साथ 4,213.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
क्या रह गई सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट मिली है। इस कारोबारी सत्र में सोना 3 फीसदी गिरा है। यह 1,25,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने के दाम 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। यह सोने का रिकॉर्ड स्तर था। चांदी में भी तेज गिरावट (Gold Rate Down) देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान 8 फीसदी से अधिक गिरकर 1,53,929 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। जबकि यह पहले 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
