UP Gold Silver Price : करवाचौथ के दिन भी कई महिलाएं सोने की खरीददारी करती है। कुछ समय पहले तक तो सोने के बढ़ते भावों के चलते सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, लेकिन आज 11 अक्टूबर को करवा चौथ पर सोने की कीमतों (Sone ke Rate) में गिरावट आई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
करवा चौथ पर सोना खरीददारो के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है। लगातार बढ़ती सोने की कीमतें आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गईं। यूपी के अलावा कई शहरों में भी आज सोने की कीमतों (UP Gold Silver Price ) में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि इस समय में 1 तोला कितने में मिल रहा है।
वाराणसी में सोने के भाव
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव (varanasi Gold Rate) में 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,22,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 10 अक्टूबर को सोने का भाव 1,23,540 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, शुक्रवार को लखनऊ में सोना 1815 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,24,415 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,425 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
कितने गिरे सोने के भाव
वाराणसी के सर्राफा बाजार में आज 11 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) में 1050 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,12,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि बीते दिनेां, 10 अक्टूबर को सोने की कीमत1,13,250 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। बात करें 18 कैरेट गोल्डर की तो 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) भी 820 रुपए गिरकर 91,870 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
चांदी में आया जोरदार उछाल
आज 11 अक्टूबर को चांदी की कीमतों (Silver Prices)में बड़ी तेजी आई है। सर्राफा बाजार खुलते ही आज 11 अक्टूबर को चांदी 3000 रुपए प्रति किलो बढ़कर 1,64,000 रुपए प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर आ गई है। जबकि बीते दिनों 10 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,61,000 रुपए प्रति किलो थी।
एक्सपर्ट ने दी बड़ी जानकारी
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के जानकार कहना है कि सोने की कीमतों (Sone Ke Kimatein) में लगातार तेजी के बीच अब थोड़ी गिरावट नजर आ रही है। हालांकि, अब यही उम्मीद लग रही है कि फिर से कीमतों में तेजी आ सकती है। वहीं, इन दिनों चांदी नए रिकॉर्ड स्तर को कायम कर रही है।