Gold Rate : लगातार बढ़ रहे सोने के दाम एकदम से धड़ाम हो गए हैं। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एकदम से सोना गोता का गया है। 2300 रुपए की बड़ी गिरावट ने सोने के निवेशकों को चिंता में डाल दिया है, तो वही आम ग्राहक सोने (Gold Rate) के दाम की गिरावट से खुश हैं। सोने के दाम फिर से आम आदमी की पहुंच में आ रहे हैं।
2024 के आखिर से शुरू हुई सोने में तेजी अब मंदी पड़ गई है। सोने के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह से ही सोना (Gold Rate) गिरता जा रहा है। सोने के दामों में बड़ी गिरावट आई है। निवेशको के लिए सोने के दाम गिरना चिंता का सबब बन रहा है।
1 साल में 30% बढ़े दाम
सोने के दाम 1 साल में 30% तक बढ़े हैं। वही चांदी भी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले अक्षय तृतीय पर सोना जो रेट में था उस से फिलहाल 30% ज्यादा के लगभग चल रहा है। लेकिन जिस हिसाब से सोनी ने उल्टी रफ्तार पकड़ी है, उससे लग रहा है कि सोना (Gold Rate) अब ज्यादा लंबी देर तक इतना महंगा नहीं रहने वाला है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका को माना जाता है। क्योंकि अमेरिका की ओर से लगातार टैरिफ को लेकर निर्णय लिए जा रहे थे, अलग-अलग देश पर अलग-अलग रिसिप्रोकल टैक्स लगाने से बाजार में अनिश्चित का माहौल पैदा हुआ और निवेशकों ने अपने पैसे को सुरक्षित करने के लिए सोने (Gold Rate) को एक सुरक्षित एसेट माना और इसमें निवेश किया। सोने में निवेश से सोने के दाम बढ़ गए, क्योंकि सोने की मांग भी बढ़ गई थी।
फिलहाल क्यों कम हो रहे सोने के दाम
फिलहाल सोने के दाम कम होने के पीछे यही वजह है कि अमेरिका की ओर से टैरिफ वॉर को लेकर थोड़ी नरमी बरती गई है। अमेरिका ने 90 दिन के लिए टैरिफ को होल्ड कर दिया है।
वहीं चीन के साथ भी अब स्थिति थोड़े से बातचीत के मोड में हैं। इसी वजह से बाजार में विश्वास थोड़ा बढ़ा है और सोने (Gold Rate) की मांग कम हो गई है जिस वजह से सोने की कीमत गिर रही है।
एक लाख पर पहुंच गया था सोना
22 अप्रैल को देश में सोने की कीमत 100000 को क्रॉस कर गई थी। एमसीएक्स पर भी सोना 99 हजार से ऊपर चला गया था। उसके बाद सोने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और लगातार सोने के दाम गिरते जा रहे हैं। फिलहाल सोना काफी सस्ता हो गया है।
कल के मुकाबले 2300 रुपए गिरे रेट
सोने के दामों में कल के मुकाबले 2300 रुपए की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल जेवराती सोना यानी 22 कैरेट सोने के दाम 87700 प्रति तोला के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 95700 के आसपास ट्रेड कर रहा था। हालांकि अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग है। थोड़े बहुत रेट अलग मिलना लाजमी है।
आगे क्या रहेगा सोने का दाम
सोने के दामों में आगे भी मंदी दिख सकती है। सोने के दाम लगातार बढ़ने के बाद अब कम होंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना 2025 के अंत तक अगर स्थिति थी सामान्य हो जाती है तो भारतीय मुद्रा के हिसाब से 56000 प्रति तोला के आसपास आ सकता है। वहीं कुछ रिपोर्टर्स में दावा किया गया है कि सोने के दाम 70000 रुपए पर आ जाएंगे।