Gold Rate Update : भारत में सोने के दाम (Gold Price Hike) लगातार आसमान को छू रहे है। पिछले कई महीनों से सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोने के दामों (Latest Gold Price) ने मिडिल क्लास को चिंता में डाला हुआ है। पिछले कई दिनों से सोने के दामों में लगातार तेजी रही है। एक भी दिन सोने के दामों में मंदी नहीं देखने को मिली है। हाल में भारतीय बाजार में सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर बने हुए है। जानिए आने वाले दिनों में कितने बढ़ेगे सोने के दाम।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार और भारतीय बाजार में मंदी होने के कारण सोने के दाम लगातार तेजी बनी हुई है। हमारे देश में साल 2024 की पहली तिमाही के बाद से सेाने के दामों (Gold Price in Delhi) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शादी व त्योहारी सीजन न होने के बाद भी भारतीय बाजार में सोने के दाम कम नहीं हो रहे है। 29 जनवरी के बाद से सोना एक भी दिन सस्ता नहीं हुआ है। भारतीय बाजार (Gold Price in Indian Market) में आज भी सोने के दाम अपने सबसे ऊंचे स्तर पर थे। सोने और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण मिडिल क्लास लोगों को सोना व चांदी खरीदने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले डेढ़ महीने में करीब 10 हजार रुपये बढ़े सोने के रेट
भारतीय बाजार में सोने के दाम इस साल की शुरुआत से ही ऑल टाइम हाई (All time High Gold) पर बने हुए है। 1 जनवरी से लेकर आज तक (Gold price on New Year) सोने के दामों में 9,528 रुपया की बढ़ोतरी हुई है। इस साल यानी एक जनवरी को 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसके करीब डेढ़ महीने (Gold Price in Last Month) बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 85,690 रुपए पर पहुंच गया है। 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।
ट्रंप के टैरिफ दरों ने बढ़ाए सोने के दाम
भारतीय बाजार में सोने के दामों में ईजाफा होने का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आयात-निर्यात (Import duty on gold) दरों में बढ़ोतरी वाली नीति। हाल ही में ट्रंप (Trump decision on Gold) ने तीन देशों से आयात होने वाले स्टील और एल्यूमिनियम पर आयात की दरों में बढ़ोतरी की है। ट्रंप ने इनके आयात पर पर 25 फीसदी टैरिफ (Tarrif duty on Gold) लगा दिया। इसके असर से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से भी सोना की कीमतों में भारी ईजाफा हो रहा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से भी लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में सोने के दामों में अगर ऐसी ही तेजी रही तो 1 लाख रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकते है।
सोने में हो रहा बंफर निवेश
पिछले लंबे समय से भारतीय शेयर मार्केट (Indian Share market) में मंदी का दौर है। ऐसे में शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले सोने में जमकर पैसा निवेश (Gold Investment) कर रहे है। सोने की कीमतों में ईजाफा होने के बाद भी भारत में सोने के मांग में कमी नहीं आई है। भारत में सोने के दाम (Gold Demand) और मांग लगातार बढ़ रही है। सोने के दाम हर साल बढ़ते है। ऐसे में बढ़िया मुनाफा कमाने के लालच में लोग सोने में जमकर निवेश कर रहे है।
सोने की कीमतों में ग्लोबल ट्रेंड का अहम रोल
भारतीय बाजार में सोने की कीमतें ग्लोबल ट्रेंड (Global trend) से काफी प्रभावित होती है। भारत में गोल्ड की वैल्यू (Gold Value) काफी हद तक कल्चर से निर्धारित होती है। भारत में गोल्ड कल्चरल एसेट के रूप में वेल्थ और सिक्योरिटी का सिंबल है। इसी कारण भारत में गोल्ड रेट का ट्रेंड ग्लोबल कंडीशन, करेंसी की उठापटक के साथ ही डोमेस्टिक डिमांड के आधार पर भी तय होता है।