Gold Rate Updates :जुलाई माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है ओर इस आखिरी सप्ताह में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आज 27 जुलाई को भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोना (Sone Ka Bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में 22, 24 कैरेट सोने के दाम क्या चल रहे हैं।
देशभर में सोने-चांदी के भाव में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव (Gold Silver Rate) 1 लाख पार चले गए थे, लेकिन उसके बाद लगातार दो-तीन की गिरावट के बाद वापस पुराने रेट पर लौट आए हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में आज 27 जुलाई को गोल्ड-सिल्वर के रेट क्या चल रहे हैं।
कितने गिरे सोने के भाव
राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rates)में आज 27 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 92,240 रुपये हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर है।
वहीं, राजधानी भोपाल में आज 27 जुलाई को सोने के भाव (Sone Ke Rate) में 750 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव में भी 2,250 रुपए की सस्ती हुई है।
भोपाल में एक तोले का भाव
भोपाल (Bhopal Gold Rates) में आज 22 कैरेट सोने के भाव 90,026 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि बीते दिनों इसके भाव 90,695 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। बात करें 24 कैरेट गोल्ड की तो भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव आज 98,210 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
जबकि बीते दिनों इसके रेट (Bhopal Gold Prices) 98,940 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी के भाव भी आज 113,310 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि बीते दिनों इसकी कीमत 115,560 रुपए प्रति किलो थी।
एक हफ्ते में कितने गिरे भाव
पिछले कई दिनों से सोने के भाव चढ़ रहे थे, बल्कि पिछले एक हफ्ते में सोने-चांदी (Gold Silver Rates) में खूब उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। पिछले एक हफ्ते में सोना (Sone Ke Rate) 1 लाख पार हो गया था, लेकिन इस बढ़त के बाद आज 26 को सोना 710 रुपए सस्ता हुआ है।
22-24 कैरेट गोल्ड के रेट
देशभर में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट (24 carat gold rates)98,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि बीते दिन इसके रेट 99,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे। वहीं, देशभर में चांदी का भाव (Silver Rate) 113,400 रुपए प्रति 1 किलो पर है। जबकि बीते दिनो चांदी के रेट 115,850 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे।
हालमार्क से ऐसे करें सोने की पहचान
इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सोने (Gold Hallmarking)के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो क्वालिटी को देखकर ही सोना खरीदें। जब भी सोना खरीदें तो हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि हॉलमार्किं ही सोने की सरकारी गारंटी है।
भारत में एक कंपनी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (bureau of indian standards) द्वारा ही हॉलमार्क का निर्धारण किया जाता है। बता दें कि हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान रख और सोच-समझकर ही सोना खरीदना चाहिए।