Gold Rate : सोने के दामों में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। कुछ दिन हल्की गिरावट के बाद फिर से सोना जंप लगाता है और अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है। इस साल सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। जिस कदर सोना बढ़ता जा रहा है उसके हिसाब से रिपोर्ट्स भी सामने आ गई हैं कि सोना 155000 को भी पार कर जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब सोना इतना महंगा हो जाएगा। आईए जानते हैं एक्सपर्ट्स की इस पर क्या राय है-
सोने के दाम पिछले लंबे समय से बढ़ते जा रहे हैं। निरंतर सोने के दामों में बढ़ोतरी ने सोने को आम लोगों की पहुंच से दूर कर दिया है। वहीं निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसे लगाते जा रहे हैं। निवेशकों के लिए सोना भविष्य में सोने की चिड़िया साबित हो सकता है। गोल्ड में भारी तेजी का अनुमान सामने आया है।
23% बढ़े सोने के दाम
इस साल सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जनवरी से लेकर अब तक सोने के दाम 23 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने के दामों में करीब 6% की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। इस कदर सोने के दाम बढ़ने से निवेश खुश हैं।
सोने ने बना दिया नया रिकॉर्ड
एमसीएक्स पर सोने (Gold Rate) ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 93540 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया। यह दाम 24 कैरेट सोने का है। वहीं 22 कैरेट सोना 85760 तक दर्ज किया गया।
शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के दौरान सोने ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। सोने के दाम बढ़ने के पीछे यहीं कारण बताया जा रहा है कि लगातार बाजार में अस्थिरता का दौर चल रहा है। जिसकी वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने का अपना रहे हैं।
कब तक होगी बढ़ोतरी या गिर जाएंगे दाम
सोने के दाम (Gold Rate) को लेकर अलग-अलग विशेषज्ञों ने अलग-अलग राय दी है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना जल्द ही एक लाख क्रॉस कर जाएगा तो कुछ एक्सपर्ट का मानना है। सोने के दाम 40% तक गिर जाएंगे। आईए जानते हैं दोनों के क्या तर्क हैं।
1,55,000 को पार कर जाएगा सोना
सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते चर्चा की जा रही है कि सोना जल्द ही 1 लाख को पार कर जाएगा। वहीं 10 ग्राम सोना 1,55,000 को इस साल के अंत तक पार कर सकता है। मीडिया में रिपोर्ट्स चल रही हैं कि गोल्डमैन ने अनुमान लगाया है कि सोने की कीमत इस साल के अंत तक 4000 डॉलर से लेकर 4500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। ऐसे में भारतीय रुपए में कन्वर्ट करने पर सोने की कीमत भविष्य में 155000 प्रति 10 ग्राम को पार कर सकती है।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण टैरिफ को माना जा रहा है। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बहुत सारे देशों पर रिसिप्रोकल टैक्स लगाने की घोषणा की गई।
इसमें फिलहाल 90 दिन के लिए राहत दी गई है, लेकिन इस घोषणा के बाद से ही बाजार में उथल-पुथल शुरू हो गई और निवेशकों ने बाजार की उथल-पुथल में नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित एसेट सोने (Gold Rate) में अपना निवेश करना सही माना। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से सोने की मांग बड़ी है जिससे सोने के दाम बढ़ रहे हैं।