Gold Rate Down : सोना खरीददारों के लिए फिर गुड न्यूज आई है। अब सोने के दाम (gold price today) हर दिन गिरते जा रहे हैं। ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस समय चांदी के दाम (Gold Silver Price) भी पहले से काफी कम हुए हैं। दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार में खरीददारों की भीड़ देखी जा रही है। आइये खबर में जानते हैं इस समय क्या हो गए हैं 10 ग्राम सोने के दाम।
अब हर दिन सोना चांदी की चमक फिकी होती जा रही है। मई माह की शुरुआत से ही सोना और चांदी के भावों (sona chandi ka bhav) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने के रेट तो अब पहले के बजाय काफी कम हो गए हैं। उधर चांदी की बढ़ती कीमतों से भी इस महीने में लोगों को काफी राहत मिली है।
कल सोना चांदी के भाव (gold silver rate today) में उछाल था तो आज बुधवार को इनकी कीमतों में गिरावट आई है। अप्रैल में प्रति तोला सोना और प्रति किलो चांदी के भाव (silver price today) एक लाख रुपए के करीब पहुंच गए थे, लेकिन, अब भाव गिरने से आम लोगों को राहत मिली है।
24 कैरेट सोने का भाव –
आज बुधवार को सोने और चांदी के भावों (sona chandi ka bhav) में बदलाव देखा गया है। 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति दस ग्राम के हिसाब से 500 रुपए की गिरावट आई है। एक दिन पहले ही सोने के भाव 700 रुपए प्रति तोला बढ़े थे। अब यह 95,500 रुपए (gold price 22 may) प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
22 कैरेट सोने का भाव –
22 कैरेट सोने के भाव (sone ka bhav) में भी मंदी आई है। आज इसमें प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 500 रुपए की गिरावट आई है। आज बुधवार को 22 कैरेट सोने का भाव 89,400 रुपए (gold rate today) प्रति दस ग्राम चल रहा है।
प्रति किलो पर इतना गिरा चांदी का रेट-
चांदी के भाव में 500 रुपए तक की गिरावट प्रति किलो के हिसाब से हुई है। कल 200 रुपए की बढ़ोतरी होने के बाद आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के आज भाव 97,500 रुपए (chandi ka bhav) प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं। इस समय मांगलिक कार्यों में सोना और चांदी (gold silver price) के महंगे भाव के चलते लोग हल्के गहनों की खरीद अधिक कर रहे हैं।
अभी जारी रहेगा भाव में उतार चढ़ाव –
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले कुछ ही समय में सोने सहित चांदी के भाव (gold silver price update) में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस समय सोने की मांग घटी है, जिस कारण रेट कम हुए हैं। चांदी की खरीददारी में लोगों का रुझान बढ़ा है। आप जब भी सोना या चांदी (gold buying tips) खरीदें तो इस पर हॉलमार्क जरूर देख लें।