Gold Price – सोने की कीमतों में साल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी दर्ज की गई है। साल 2026 के शुरूआत में भी सोने के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ते नजर आए। लेकिन जनवरी के आखिरी दिनों में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Down) में बड़ी गिरावट आई है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि साल 2027 में सोने का रेट डबल हो जाएगा या फिर सस्ता होगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं कया कहती है एनालिस्ट्स की रिपोर्ट्स –
पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने व चांदी के रेट साल दर साल बढ़ते आ रहे हैं। बीते साल 2025 में दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी तेजी देखने को मिली। 2025 में सोने ने 74 प्रतिशत और चांदी ने 164 प्रतिशत का रिटर्न दिया। 2026 में निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है।
अचानक क्रैश कर गई सोने व चांदी की कीमत –
जनवरी की 29 को सोने व चांदी की कीमतें (Gold Silver rate down) अचानक क्रैश कर गई। दोनों कीमती धातुओं के रेट में इतनी तेजी से गिरावट आई कि निवेशकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों तक यह गिरावट जारी रही। 4 और 5 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने रिकवरी की। लेकिन आज 7 फरवरी को सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 26 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के करीब सस्ती हुई है तो वहीं सोना 5 हजार के करीब गिरा था लेकिन शाम होते होते सोना गिरावट को रिकवर कर गया।
MCX पर सोने व चांदी का रेट –
आज 7 फरवरी को MCX पर 8 : 22 PM के आसपास सोना (MCX Gold rate) 154727 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें 2600 यानी 1.7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। सबुह बाजार खुलने पर गोल्ड में बड़ी गिरावट आई थी। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो MCX पर अब चांदी 2,45,556 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेन करती नजर आ रही है।
1 जनवरी 2027 तक चार गुना महंगा हो जाएगा सोना ?
सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों की टेंशन बढ़ती जा रही है। वहीं खरीदार भी कंफ्यूजन में हैं कि इस समय सोना खरीदना सही रहेगा या फिर आने वाले दिनों में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, फिलहाल सोने -चांदी (Sone Chandi Ka Bhav) में आई बड़ी गिरावट के बाद फिर से सोनार की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आने लगी है। अब लोग यह कयास लगा रहे हैं कि सोने का दाम 1 जनवरी 2024 को लगभग 65,000 रुपये के आसपास था क्या यह दाम 2027 तक चार गुना हो जाएगा या फिर इसमें दोगुनी गिरावट आएगी?
ज्यादा दूर नहीं 2,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा –
सोने यानी गोल्ड का दाम (Sone ka bhav) साल 2024 में लगभग 65,000 रुपये था। क्या यह दाम बढ़कर चार गुना यानी 2,60,000 रुपये तक होना काफी मुश्किल लग रहा है, लेकिन इसे असंभव कहना सही नहीं होगा। 29 जनवरी 2026 को सुबह सोना 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद इसमें गिरावट आई और यह 1 लाख 55 हजार रुपये के करीब आ गया। अगर सोने का दाम फिर से रफ्तार पकड़ते हैं तो यह आंकड़ा ज्यादा दूर नहीं है। इसके लिए गोल्ड (GOld Rate) का हर साल तकरीबन 52 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ना होगा, तभी दाम 2024 के मुकाबले चार गुना हो पाएगा।
एक्सपर्ट ने किया खुलासा कितना महंगा होगा सोना –
कई एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत (Gold Rate 2026) में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि अगर दुनिया में युद्ध या मंदी जैसे हालात बनते हैं, तो लोग सोना खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। इसके अलावा अर्थव्यवस्था की हालत, डॉलर की मजबूती और युद्ध के हालात भी सोने की कीमत तय करेंगे। 1 जनवरी 2024 को सोने का भाव लगभग 65,000 रुपये था। यदि यह 1 जनवरी 2027 तक चार गुना होता है, तो सोने की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो जाएगी।
एक्सपर्ट के अनुसार, साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव अच्छा बना रह सकता है। कुछ अनुमानों के मुताबिक सोना (Gold Rate Hike) 6,837 डॉलर तक भी जा सकता है, लेकिन कई विश्लेषकों का मानना है कि 2026 में सोने की कीमत लगभग 4,400 से 5,700 डॉलर के बीच रह सकती है। साल 2027 में सोने की कीमत (Gold Price) को लेकर एक्सपर्ट के अनुमान बताते हैं कि सोने के दाम ऊपर जाने की संभावना रखते हैं, लेकिन कुछ एक्सपर्ट को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने के भाव में तेजी और उतार चढ़ाव दोनों हो सकते हैं।
जान लें क्या है पूरी सच्चाई –
CoinCodex के अनुसार, सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि दाम एकदम से ऊपर से सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे। सोने का मूल्य समान और तेज दोनों ही हो सकता है। इनके अनुमान के अनुसार साल 2027 में सोने की कीमत करीब 8,416.78 डॉलर तक पहुंच सकती है हालांकि, कुछ का अनुमान 10,000 डॉलर तक भी है।
अब अगर हम बात करें कि सोने की कीमत (Gold rate) साल 2024 के मुकाबले 2027 में चार गुनी जाएगी या नहीं, तो इसमें सच्चाई भी है और नहीं भी। सोने का दाम आगे आने वाले जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम और मुद्दों पर निर्भर करता है। हालांकि, खबर में एक्सपर्ट ने अपने अनुमान लगाए हैं। सच्चाई समय के साथ ही पता चलेगी।
