Gold Price 4 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से ही उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन शुरू होने पर सोने और चांदी के रेट तेजी से बढ़े थे। लेकिन पिछले 10 दिनों से दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 4 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में तेजी आई है तो वहीं चांदी सस्ती हो गई है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं क्या है 18, 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट।
सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। त्योहारों के सीजन में दोनों कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे थे। हालांकि दिवाली के बीतते ही सोने और चांदी के रेट सातवें आसमान से जमीन पर आ गिरे है। आज सोने की कीमतों में चमक आई है। वहीं चांदी की कीमत कम हो गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार सुबह सोना की कीमत बढ़कर 1,20,777 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
वहीं चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो ये महंगी होकर 1,49,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत कम हुई है। ये 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,54,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का रेट-
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों की बात करें तो यहां सोना महंगा होकर 1,21,715 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इसके साथ ही चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई है। एमसीएक्स पर चांदी महंगी होकर 1,49,196 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वैश्विक स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव बढ़कर 4007.45 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है, जबकि चांदी की कीमत 48.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
आज का सोने का रेट-
24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,777 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
23 कैरेट सोने का भाव 1,20,293 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोने का रेट 1,10,632 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
18 कैरेट सोने का रेट 92,583 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
14 कैरेट सोने की कीमत 70,655 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी 1,49,300 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है।
सुरक्षित निवेश की डिमांड हुई कम-
अखिल भारतीय दिल्ली सर्राफा संघ ने बताया है कि मजबूत डॉलर और कम होती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश की डिमांड कम होने की वजह से सोमवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 3 नवंबर को 24 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद सोने की कीमत 1,24,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 2 नवंबर को इसकी कीमत 1,25,000 प्रति 10 ग्राम रही। वही 24 कैरेट सोना शुक्रवार यानी 2 नवंबर को 1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है।
2 नवंबर को इस रेट मिल रही थी चांदी-
अखिल भारतीय दिल्ली सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार यानी 2 नवंबर को चांदी 1,53,000 प्रति किलोग्राम से रुपये 1000 महंगी होकर 1,54,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
कॉमेक्स पर इस रेट मिल रहा है सोना-
वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 2 नवंबर को बढ़ौतरी देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन को उन्नत कृत्रिम मेधा ‘हार्डवेयर’ के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुरक्षित निवेश की मामूली मांग के कारण कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। कॉमेक्स सोने (comex gold rate) का वायदा भाव 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,007.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। दूसरी ओर चांदी की कीमत 0.66 प्रतिशत बढ़कर 48.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
