Gold Rate Today : सावन माह की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। आज लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमत कम होने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं 18 जुलाई को गोल्ड का क्या रेट चल रहा है।
सावन में सोने की कीमम में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। सोने की कीमतों के कम होने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। लोग धड़ाधड़ सोने (sone ki kemat) की खरीदी कर रहे हैं। इसके अलावा सोने की कीमत कम होने की वजह से निवेशकों की परेशानी बढ़ रही हैं। सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही हैं। आइए जानते हैं कि आज 18, 22 और 24 कैरेट सोना किस रेट मिल रहा है।
आज इस रेट मिल रहा सोना-
सावन में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। सोने की कीमत शुक्रवार 18 जुलाई 2025 को 100 रुपये तक सस्ती हो गई है। देश के बड़े बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone ki kemat) 91,000 के ऊपर ही कारोबार करती नजर आ रही है। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत 1,13,900 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर चल रही है। आज चांदी की कीमत में भी 100 रुपये तक की गिरावट देखी जा रही है।
सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह-
स्टॉकिस्टों की बिकवाली :
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार हाल ही में सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price fall) आने की सबसे बड़ी वजह स्टॉकिस्टों द्वारा की जा रही भारी बिकवाली को बताया जा रहा है। बाजार में जब डीलर और होलसेल कारोबारी बड़ी मात्रा में सोने को बेचने (Gold buying tips) लग जाते हैं तो इस स्थिति में तो मांग की तुलना में सप्लाई अधिक हो जाती है, जिसकी वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा :
निवेशकों में फिलहाल सतर्कता का माहौल बनता नजर आ रहा है। इसकी वजह से अमेरिका के आने वालेआर्थिक आंकड़ों जैसे उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI Index) और बेरोजगारी के दावों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिशा का संकेत दिया जा रहा है, जोकि अंतरराष्ट्रीय सोने के बाजार को प्रभावित करता दिख रहा है। यही अनिश्चितता घरेलू बाजार (Gold price in indian market) में भी दबाव बनाती दिख रही है।
जानिये आपके शहर में सोने के रेट-
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,140 99,420
चेन्नई 90,990 99,270
मुंबई 90,990 99,270
कोलकाता 90,990 99,270
जयपुर 91,140 99,420
नोएडा 91,140 99,420
गाजियाबाद 91,140 99,420
लखनऊ 91,140 99,420
बंगलुरु 90,990 99,270
पटना 90,990 99,270
ऐसे तय होती है सोने की कीमत-
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर सोने की कीमतों (Today gold price) को तय किया जाता है। भारत में सोने का यूज सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इस वजह से कीमतों में बदलाव का सीधा प्रभाव लोगों पर पड़ता दिख रहा है।