Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में इस साल की शुरूआत से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 में सोने और चांदी के भाव में सबसे ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिली है। अब अचानक सोने और चांदी के दामों (Sone Chandi Ka Bhav) में गिरावट आई है। आज भी सोना सस्ता हुआ है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
सोने की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा है। दिवाली पर भी सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी आई। लेकिन अब अचानक सोने और चांदी के दामों में तगड़ी गिरावट आई है।
2 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना –
उदयपुर में सोने के भाव (Udaipur Gold Rate) में 2000 रुपये की गिरावट आई है, जबकि चांदी (silver rate hike) 1,50,550 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते यह गिरावट आई है। सोने और चांदी की कीमतों में कमी आते ही एक बार फिर से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
सोने चांदी के दामों में बड़ी गिरावट –
दिवाली के बाद से लगातार सोना- चांदी सस्ता हो रहा है। कुछ ही दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में करीब 2000 रुपये की गिरावट आई है। शनिवार को जारी हुए भावों के अनुसार, उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक शुद्ध चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) 1,50,550 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 18 कैरेट चांदी का रेट 1,49,500 रहा है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,25,500 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और जेवराती सोने का दाम 1,20,480 रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) कम होकर 1,15,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
पिछले दिनों चांदी का भाव (Silver Price 2025) 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम था और सोने की कीमत (Gold Rate) 1,27,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। एक ही दिन में सोने और चांदी दोनों में लगभग 2000 रुपये सस्ते हुए हैं। उदयपुर सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इंद्र सिंह मेहता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चल रही उथल-पुथल और डॉलर की मजबूती के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह स्थति अगले कई दिनों तक बनी रही तो सोने और चांदी के भाव और भी घट सकते हैं।
आने वाले दिनों में कहां जाएंगे सोने के रेट –
व्यापारियों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate down) में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में जो लोग शादी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए यह सही मौका है। उदयपुर के सर्राफा बाजार में शनिवार को ग्राहकों की आवाजाही पहले से ज्यादा देखने को मिली है। दुकानदारों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर इसी तरह कीमतें स्थिर रहती है और थोड़ी और गिरावट आती है तो बिक्री के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
