Gold Silver Price Today : सोने की कीमतों में काफी दिनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। सोने और चांदी के रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। अब त्योहोरी सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने व चांदी (Gold Silver Rate) की डिमांड बढ़ने से इनमें और तेजी आ सकती है। फिलहाल सभी राज्यों में सोने का भाव 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा है। अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें।
सोने के भाव में कई दिनों से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कल यानी 18 अक्टूबर 2025 को सोने में गिरावट दर्ज की गई थी। आज छोटे दिवाली (Diwali 2025) को लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। इससे सोना खरीदारों में खुशी का माहौल है। वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।
अगर आप आप गोल्ड-सिल्वर (Sone Chandi Ka Bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें। इसके लिए आप शहर के कई दुकानों में पूछताछ कर सकते हैं या फिर आप ज्वेलर्स को फोन कर सकते हैं। वहीं आप ऑनलाइन IBJA की वेबसाइट पर सोने व चांदी (Gold Silver Rate Update) का ताजा भाव जान सकते हैं।
आज छोटी दिवाली के दिन सोने का भाव (Gold Rate Down) धड़ाम से नीचे गिरा है। सोने के भाव में काफी दिनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही थी। इस गिरावट के बाद दिवाली (Diwali 2025) के दिन सोने खरीदने वालों की मौज हो गई है। वहीं निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। अगर आप गोल्ड शॉपिंग करना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको सोने के गहने पर लगने वाले मेकिंग चार्ज और GST के बारे में जरूर जान लें और ज्वेलर्स से सोने के रेट जरूर कंफर्म करें। आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इन शहरें में सस्ता हुआ सोना –
उत्तर प्रदेश (UP Gold Rate Today) के लखनऊ, गाजियाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, नोएडा, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, आगरा समेत अन्य शहरों में आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी का लेटेस्ट प्राइस –
पिछले काफी दिनों से लगातार चांदी के भाव (Silver rate) में बंपर तेजी देखी जा रही है जिससे चांदी की कीमत अब एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन आज छोटी दिवाली के दिन चांदी में तेजी दर्ज की गई है आज चांदी का भाव 1,90,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। सोने की तरह ही चांदी (Chandi ka bhav) में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। साल 2025 में चांदी के दामों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है।
22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव –
अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज 1,20,950 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 19 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (Sona ka Bhav) 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
2026 तक इतने हो जाएंगे सोने के रेट –
जानकारों का कहना है कि रिकॉर्ड स्तर पर भी सेंट्रल बैंक और ईटीएफ (ETF) में मजबूत खरीदारी गोल्ड की कीमतें (Gold Rate Hike) ऊंची रहेंगी। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने का भाव 1,30,0000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि 2026 की शुरुआत तक सोने का भाव (future gold price) 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो तक पहुंच सकता है।
