gold future price : सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक साल से सोने के रेट रॉकेट की स्पीड से ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। जनवरी 2025 के बाद सोना 75 हजार रुपये तोले से सीधे 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार जा पहुंचा है। सोने की कीमतों में तेजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब एक बार फिर से सोने का भाव (Sone ka bhav) ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। इसी बीच एक्सपर्ट गोल्डमैन ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि अगले 11 महीने यानी दिसंबर 2026 तक सोने का रेट कहां तक पहुंच जाएगा।
देशभर में सोने की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। सोने के रेट अब सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इससे जहां निवेशकों को लाभ हो रहा है वहीं खरीदारों की चिंता बढ़ रही है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये तोला मिलने वाला सोना अब 1 लाख 50 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है।
आज सोने की कीमतें (Sone ka bhav) इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि आम लोगों के लिए 1 तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। लगातार एक्सपर्ट द्वारा अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में सोने के रेट (Gold rate) तेजी से बढ़ेंगे। सभी मौजूदा समय की तेजी को अपने वाले दिनों के साथ कैलकुलेट करके अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कितना महंगा हो जाएगा।
फिलहाल गिरावट की नहीं कोई संभावना –
सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग एक बार फिर से बढ़ रही है। दरअसल, रुपये का रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरना, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक तनाव, RIL जैसी बड़ी कंपनियों के निराशाजनक नतीजे सोने की मांग को बढ़ावा दे रहे हैं। इस वजह से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं में तेजी का दौर बरकरार है। फिलहाल, सोने और चांदी में गिरावट (Gold Silver rate) आने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
सोना 16480 रुपये महंगा –
सोने की कीमतों (Gold Latest Price) में तेजी का दौर जारी है। अगर सोने में हुई बढ़ौतरी को वीकली बेसिस पर देखें तो एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 16,480 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने में 15100 रुपये की तेजी आई है। वर्तमान कीमत की बात करें तो 26 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Delhi Gold rate) 1,60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट सोने
मुंबई 146900 160260
अहमदाबाद 146950 160310
चेन्नई 146900 160260
कोलकाता 146900 160260
हैदराबाद 146900 160260
जयपुर 147050 160410
भोपाल 146950 160310
लखनऊ 147050 160410
चंडीगढ़ 147050 160410
गोल्डमैन ने की भविष्यवाणी –
सोने की कीमत में इस जबरदस्त तेजी के बाद ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन ने साल 2026 के अंत तक सोने का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है इसका मतलब यह है कि भारतीय रुपये में सोने का भाव (GOld Rate Hike) लगभग 1,75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। यह इसके पहले के 4900 डॉलर प्रति औंस या लगभग 1,58,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के अनुमान से काफी ज्यादा है।
सूत्रों के अनुसार, सोने की कीमत (GOld rate) में 10% से यह पता चलता है कि गोल्डमैन को डिमांड में एक स्ट्रक्चरल बदलाव देखने को मिल रहा होगा। उनका मानना है कि प्राइवेट इन्वेस्टर और उभरते बाजारों के सेंट्रल बैंक धीरे-धीरे पारंपरिक रिज़र्व एसेट से दूर जा रहे हैं और सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
