Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से ही छप्परफाड़ तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब अचानक सोना धड़ाम से नीचे गिरा है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना व चांदी (Sone Chandi Ka Bhav) के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव –
साल 2025 में सोने और चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। दोनों ही कीमती धातुओं के बढ़ते रेट ने सभी के पसीने छूड़ा दिए हैं। लेकिन अब सोना खरीदारों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, सोने और चांदी के भाव में छप्परफाड़ बढ़ौतरी के बाद तगड़ी गिरावट आई है। अचानक सोने और चांदी सस्ता हो गया है। दिवाली के जाने के बाद भाई दूज के दिन सोना हाईलेवल पर जाने के बाद सोना गिरा है।
रिपोर्ट के मुताबिक सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट ने पिछले 12 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। केवल सोना ही नहीं चांदी की कीमतें भी भारी गिरावट आई है। अब चांदी नए शिखर पर पहुंचने के बाद नीचे फिसली है। एक दिन में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये कम हुई है।
सोना हुआ क्रैश?
दिवाली (Diwali 2025) के पहले सोने की कीमतें रिकॉर्ड की स्पीड से दौड़ रही थी। यह 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से कारोबार कर रहा है, लेकिन अब सोने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। शिखर पर पहुंने के बाद सोने की कीमत में करेक्शन का दौर शुरू हो गया है। दिवाली के जाते ही सोने में भारी गिरावट आ गई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 6,964 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई (Silver rate hike) से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। 17 अक्तूबर तक जो सोना 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था, वह अब सस्ता होकर 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
चांदी में भी भारी गिरावट –
सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब अचानक सोने से ज्यादा चांदी (Silver Rate Down) में गिरावट आई है। चांदी की कीमत बीते हफ्तेभर में 26,000 से ज्यादा कम हो गई हैं। केवल मंगलवार को 24 घंटे के भीतर चांदी 10,546 रुपये लुढ़क नीचे आ गई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें (Silver Rate) 1,70,415 रुपये से कम होकर 1,43,819 रुपये पर पहुंच गई है यानी चांदी ऑल टाइम हाई से 26,596 रुपये तक सस्ती हुई है।
किस वजह से सस्ता हुआ सोना-चांदी –
सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Rate) में भारी गिरावट आई है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली है। इस साल सोने की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी आई। लेकिन सोने की कीमतों में आई इस रिकॉर्ड तेजी के बाद यह सस्ता होने लगा है। सोना सस्ता होने के डर से निवेशकों ने अपना मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से सोने की कीमत क्रैश हो गई है। ‘प्रॉफिट-टेकिंग’ की एक लहर ने सोने की कीमत में गिरावट की रफ्तार को सुनामी में बदल दिया और सोना धड़ाम हो गया।
सोने में गिरावट की वजह
इसके अलावा, सोना-चांदी (Gold Silver Price Today) की डिमांड में कमी आने से कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन में आई नरमी के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। तनाव में कमी आने से ट्रेड वॉर की चिंता कम हो गई है। ऐसे में लोग सेफ हेवन सोने के बजाए शेयर में निवेश कर रहे हैं।
और कितना सस्ता होगा सोना?
एक्सपर्ट का कहना है कि ये गिरावट शॉर्ट टर्म के लिए है। शार्ट टर्म में सोने में कंसॉलिडेशन रह सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म (Long Term Gold) ट्रेंड अब भी मजबूत है। जिस तरह से दुनियाभर के सेंट्रल बैंक (Central Bank) की ओर से सोने की खरीदारी की जा रही है उससे लॉग टर्म में सोना अच्छा रिटर्न देगा। इस गिरावट को लेकर निवेशको को सर्तक रहने की सलाह दी जा रही है।
40 प्रतिशत सस्ता होगा सोना –
सोने की कीमत (Gold Price) में बड़ी गिरावट को लेकर कई संभावनाएं है। दिग्गज इन्वेस्टमेंट फर्म जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन ने सोने की मौजूदा कीमत को आर्थिक बुलबुला करार दिया और कहा कि ये बबल कभी भी फूट सकता है। उन्होंने कहा कि बाजार में सकारात्मक सेंटीमेंट बना है, जो सोने को ऊंचाईयों पर ले जा रहा है, लेकिन ये तेजी टिकाऊ नहीं है।
उन्होंने अनुमान लगाया है कि सोने की मौजूदा कीमत (Gold Rate) में 40 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। ICICI प्रूडेंशियल जैसे निवेश विशेषज्ञ ने भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट की संभावना जताई है। इतना ही नहीं Citi Research ने गोल्ड प्राइस में बड़े करेक्शन की संभावना जताई है। अपनी रिपोर्ट में सिटी ने कहा है कि नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गोल्ड की रफ्तार धीमी पड़ जाएग।
