Gold Silver Price : जुलाई के इस आखिरी सप्ताह में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अब बीते तीन दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा था, लेकिन अब तीन दिन की बढ़त के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज 22-24 कैरेट के रेट क्या चल रहे हैं।
सावन के इस पवित्र महीने में सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। बीते तीन दिनों से लगातार सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा था, लेकिन इस ताबड़तोड़ उछाल के बाद आज 25 मई को सोने (Gold Price today) में गिरावट आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस सीजन दोनों कीमती धातुओं में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। आइए खबर में जानते हैं कि आज एक तोले सोने का भाव क्या चल रहा है।
एक्सपर्ट ने दिया बड़ा अपडेट
एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने (Gold Rate 25 july 2025) के मुकाबले चांदी की मांग लगातार बढ़ने के आसार है। इस वजह से आने वाले कुछ ही महीनों में चांदी की कीमतों में तगड़ा इजाफा हो सकता है। हालांकि आज 26 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इस गिरावट के बाद भी दोनों के भाव अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
कहां गिरे सोने के भाव
राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices)के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,110 रुपये प्रति दस ग्राम के पास चल रहे हैं और 22 कैरेट सोने का भाव 93,960 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। वहीं जयपुर (Jaipur Gold Rates) सर्राफा मार्केट में आज शुद्ध सोने के भाव में आज 1200 की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 101,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। वहीं, जेवराती सोने के भाव की बात करें तो इसमे भी आज 1100 रुपए की कमी दर्ज हुई है। जिसके बाद इसके रेट 94,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
चांदी के लेटेस्ट रेट
सोने के अलावा बात करें चांदी की तो चांदी के भाव (Silver Price)अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी के भाव इस सीजन में एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए, लेकिन आज 26 जुलाई को कई दिनों बाद इसमें गिरावट आई है। आज चांदी (Chandi Ke Rate)में 1000 रुपए की गिरावट आई है। जिसके बाद इनके भाव 1,17,500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
सावन के चलते घटी बाजार की रौनक
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों (Sone Ke Rate) में तेजी ने व्यापारियों को भले राहत दी हो, लेकिन सावन के महीने में शादी-विवाह के कार्यक्रम कम होने और आमजन की जेब पर बढ़ते दबाव से बाजार की रौनक कम हो गई है। सावन के चलते अभी खरीदार नहीं आ रहे हैं। अभी के समय में लोग निवेश से बच रहे हैं, क्योंकि हर दिन रेट नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
