Gold Price Today : साल की शुरूआत से रॉकेट की स्पीड से दौड़ रही सोने की कीमतों पर ब्रेक लग गया है। सोन सातवें आसमान से धड़ाम से जमीन पर आ गिरा है। बीते दिनों से लगातार सोने में गिरावट का दौर जारी है। अब सोने में 3550 रुपये की गिरावट आई है। आईये जानते हैं सोने के ताजा भाव
पिछले पांच महीनों से सोने की कीमतों ने आम लोगों की टेंशन बढ़ा रखा है। जनवरी महीने में जहां दस ग्राम सोना 75 से 76 हजार रुपये मिल रहा था, वहीं अब 10 ग्राम सोना लगभग 1 लाख रुपये का मिल रहा है। सोने के भाव में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का होना है।
लेकिन अब अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर (trade war) खत्म हो चुकी है, जिसकी वजह से सोने के दाम में गिरावट आई है। बीते कुछ दिनों से सोना तेजी से सस्ता हुआ है। देश में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (24 carat gold price) 3,550 रुपये कम हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में 3,250 रुपये की गिरावट आई है।
देश राजधानी दिल्ली (Delhi NCR weather) में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 95,280 रुपये प्रति दस ग्राम पर करोबार कर रही है। इन दिनों में अगर आप सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो मार्केट जाने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
राजधानी में सोने का ताजा रेट –
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने (Delhi Gold Rate) का दाम 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 87,350 रुपये प्रति दस ग्राम है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में सोने का भाव –
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai Gold Price) 87,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 95,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 95,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है और 22 कैरेट का भाव 87,340 रुपये प्रति दस ग्राम है।
हैदराबाद में सोने का रेट –
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत (Hyderabad gold rate) 87200 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 95130 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
भोपाल और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Retail price of gold) 87,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 95,180 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। (19 may Gold price )
चांदी का लेटेस्ट प्राइस –
एक ओर जहां सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में गिरावट का दौर चल रहा है। वहीं चांदी की कीमतों मं भी 2000 रुपये गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी 18 मई को चांदी का दाम 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर करोबार कर रही है। इंदौर के सराफा बाजार में सोमवार , 19 मई को चांदी (Silver rate today) का औसत भाव 500 रुपये की वृद्धि के साथ 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
