Gold Silver Rate Today – सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद जोरदार तेजी देखने को मिली। लेकिन आज 6 फरवरी को एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं के रेट धड़ाम से नीचे गिरे हैं। चांदी के भाव में 24 हजार रुपये किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं सोना 5 हजार रुपये के लगभग सस्ता हुआ है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
सोना-चांदी की कीमतों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दोनों कीमती धातुओं के भाव ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। कभी तगड़ी गिरावट तो कभी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिनों तीन दिन बड़ी गिरावट के बाद सोने व चांदी के रेट संभले थे। लेकिन आज 6 फरवरी को एक बार फिर से सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
बता दें कि यह गिरावट अमेरिका में नए फेडरल रिजर्व की नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से निवेशक सतर्क हो गए हैं और बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई। जिसके चलते सोने – चांदी के दाम तेजी (Gold Silver Rate Down) से नीचे गिरे हैं। आज का कारोबारी सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। स्पॉट गोल्ड 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था, लेकिन इसके बाद तेज गिरावट आई और यह 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।
MCX पर सोने व चांदी में भारी गिरावट –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Silver Rate Today) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला गोल्ड आज 4591 रुपये सस्ता होकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 24,196 रुपये टूटकर 2,44,654 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में आज गुरुवार, 6 फरवरी को 24 कैरेट गोल्ड सस्ता होकर 152,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव (Mumbai Gold Rate) 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की सोने की कीमत 139,333 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
आज कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Kolkata Gold Rate) 1,51,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,031 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
बेंगलुरू में आज गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव (Bengaluru Gold Rate) 1,51,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है और 22 कैरेट 139,324 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।
इसके अलावा, आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत (Chennai Gold Rate) 1,52,310 रुपये प्रति 1 ग्राम है और 22 कैरेट 1,39,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना
दिल्ली 1,52,280 1,39,590
मुंबई 1,52,000 1,39,333
कोलकाता 1,51,670 1,39,031
बेंगलुरु 1,51,990 1,39,324
चेन्नई 1,52,310 1,39,618
