Gold Rate Down : सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखेने को मिल रहा है। एक और जहां इस साल के शुरुआती तीन महीने में ही सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बना दिए थे। वहीं, अब सोने की कीमतों में काफी लंबे समय बाद गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में आई इस गिरावट से सोने की खरीदारी करने के इच्छुक लोगों को काफी राहत मिली है।
सोने के दामों में लगातार गिरावटों का दौर शुरू होता दिख रहा है। रिकॉर्ड हाई के बाद सोना अचानक धड़ाम से गिर गया है। सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी के बाद दाम एक दम से औंधे मुंह गिर गए हैं। आइए जानते हैं सोने के दामों के बारे में विस्तार से-
आज की सोने की कीमतें
7 अप्रैल को शेयर मार्केट में 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसी बीच सोने-चांदी की कीमतों (Gold Rate Down) में भी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,613 रुपये की कटौती के साथ 88,401 रुपये रही। वहीं, इससे पहले सोने के रेट 91014 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
चांदी की कीमत में भी हुई कटौती
शेयर बाजार में आई गिरावट का असर न सिर्फ सोने की कीमतों पर पड़ रहा है बल्कि इसका असर तो चांदी (Gold Rate Down) की कीमतों पर भी देखा गया है। 7 अप्रैल को एक किलो चांदी के दाम में 4,535 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
सोने चांदी की कीमतें
इसी के साथ एक किलोग्राम चांदी के रेट 88,375 रुपये प्रति किलो रहे। अगर इससे पहले की बातर करें तो चांदी की कीमत 92,910 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, इससे पहले 28 मार्च को चांदी 1,00,934 रुपये और 3 अप्रैल को सोने की कीमत (Gold Rate Down) 91,205 रुपये की कीमत के साथ अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थी।
बड़े शहरों में सोने के रेट
देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने-चांदी की अलग-अलग कीमतें देखी जा सकती हैं। इसी बीच देश के कुछ प्रमुख शहरों में सोने (Gold Rate Down) की आज 7 अप्रैल की कीमतें इस प्रकार से हैं।
7 अप्रैल तक सोने के भाव
7 अप्रैल को दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपये, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 90,530 रुपये है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई और सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने (Gold Rate Down) के रेट 82,850 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 90,380 रुपये हैं।
इसके अलावा चेन्नई में भी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के रेट 82,850 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 90,380 रुपये हैं।
वहीं भोपाल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव 82,900 रुपये हैं तो 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट 90,430 रुपये हैं।
अभी और अधिक गिर सकती हैं कीमतें
वहीं, सराफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल में फिलहाल तक सोने से करीब 19 प्रतिशत तक का रिटर्न आ गया है। ऐसी परिस्थितियों में शेयर बाजार में जो नुकसान हो रहा है उसे निवेशक सोने में प्रॉफिट बुक करके पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते हालात ऐसे बने हैं कि सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में आगामी समय में अधिक गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा जो वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिस्थितियां बनी हुई हैं उससे सोने को फायदा मिल रहा है। इसके साथ-साथ गोल्ड ETF में भी निवेश बढ़ रहा है। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल सोने (Gold Rate Down) की कीमतें 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकती हैं।