Sone Chandi Ka Bhav : आज देश भर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत तीसरे दिन लुढ़की है। त्योहारी सीजन के चलते अगर आप आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आके लिए सही मौका हो सकता है। आईये जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था आज सोने की कीमत के बारे में बात करें तो सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं आईए जानते हैं इस बारे में। धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी (Gold-Silver Rate) की खरीदी करने की परंपरा है आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है एक और चांदी लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है तो वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में भी आज फिर से गिरावट देखी गई है।
सोने का ताजा भाव –
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) में 1,910 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1750 रुपए कम हुई है एक दिन पहले इनकी चमक बड़ी थी और 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 3,050 तो 24 कैरेट सोना 3,330 महंगा हुआ था।
चार बड़े महानगरों में सोने की कीमत (Gold Price) 1,31,010 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वही 22 कैरेट सोने की कीमत 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गई है इसके अलावा कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,500 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,370 रुपए प्रति 10 काम है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने की कीमत
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत (Hyderabad Gold Rate) 1,19,950 प्रति 10 ग्राम हो गया है वही 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
लखनऊ और पटना में कीमत
लखनऊ और पटना में सोने की कीमत (Patna Gold Rate) के बारे में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है वही 24 कैरेट सोने की कीमत है 1,30,900 प्रति 10 ग्राम हो गई है इसके अलावा लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत (Lucknow Gold Rate) 1,20,100 और 24 कैरेट सोने की कीमत 131010 प्रति 10 ग्राम हो गई है
जयपुर और अहमदाबाद में सोने का भाव
अहमदाबाद और जयपुर में सोने की कीमत के बारे में बात करें तो अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Rate) में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,910 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी की कीमत में भी आई गिरावट
चांदी की कीमत (Silver Rate Today) के बारे में बात करें तो लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसकी कीमत प्रति किलोग्राम 1,80,000 रुपए कम हुई है। इससे पहले लगातार तीनों दिन इसकी चमक प्रति किलोग्राम रही है। आज दिल्ली में चांदी की कीमत 1,72,000 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। आज इसकी कीमत प्रति किलो 1,30,00 रुपए तक गिरी है।
