Gold Price Today : अब तो सोना खरीदने वालों की मौज हो गई है। हर दिन सोने के दाम गिरते ही जा रहे हैं। आज फिर से सोने के भाव (gold rate 3 may) मुंह के बल जमीन पर गिरे हैं। इससे ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। अगर आप भी गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस मौके को भुना सकते हैं। अब तो 10 ग्राम गोल्ड की कीमत (gold rate today) बस इतनी सी रह गई है।
पिछले माह में सोने के दामों ने ग्राहकों को खूब रुलाया था। कई लोग तो केवल गहने खरीदने का प्लान बनाकर ही रह गए यानी उनका प्लान सोने के ऊंचे दाम (sone ka bhav) देखकर धरा का धरा ही रह गया।
अब मई में सोना खरीददारों के ठाठ हो गए हैं और उन्हें सस्ता सोना खरीदने का मौका कई दिन बाद जाकर मिला है। अक्षय तृतीया के बाद से ही सोने के दामों (latest gold price) में गिरावट देखी जा रही है। इस समय आपके लिए भी सोना खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
24 कैरेट सोने का अब इतना है रेट-
शनिवार 3 मई को सोने की कीमतों (sona chandi ka bhav) में बड़ी गिरावट देखी गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव लुढ़ककर 94, 000 रुपए प्रति 10 ग्राम से भी नीचे ट्रेड करता दिखा।
इसके साथ ही चांदी के दाम (silver price today) भी कम हुए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 93,390 रुपए हो गई है। इससे पहले के कारोबारी दिन में यह 94,360 रुपए के लगभग थी। अगर चांदी की बात करें तो यह 94,200 रुपए (Silver Price Today) प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
पिछले माह तेजी से बढ़े थे सोने के दाम-
वैसे तो इस साल के शुरू से ही सोने के दामों (gold rate update) ने तेजी पकड़ी थी। अप्रैल माह तक इनमें लगातार उतार चढ़ाव बना रहा। अब कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में ही 10 ग्राम सोने की कीमत (sone ki kimat) में 2,200 रुपए तक की गिरावट आई है।
10 दिन पहले तक 24 कैरेट सोने के दाम 1 लाख रुपए (24 carat gold price) से पार थे। 22 कैरेट के सोने की कीमत भी काफी हाई हो गई थी। अब जेवराती सोना यानी 22 कैरेट सोना 91,115 रुपए (22 carat gold price)प्रति तोला व 18 कैरेट के सोने का भाव 75,650 रुपए (sone ka bhav) प्रति तोला है।
वायदा बाजार में सोने के दाम-
वायदा बाजार में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। यहां पर सोने के भाव (sone ka aaj ka bhav) में तेजी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव की बात करें तो 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 93,000 रुपए के करीब है। 5 जून की डिलीवरी वाले सोने की कीमत 93,215 रुपये प्रति तोला है। डॉलर के मुकाबले रुपए का मजबूत होना सोने की कीमतों (sone ka taja bhav) को बढ़ा रहा है। अंतरराष्ट्रीय व घरेलू स्तर पर सोने की मांग व कीमतों में कमी आने से भी सोने का भाव (gold price today) गिर रहा है।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी गिरा सोने का भाव-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में अब कुछ दिनों से लगातार गिरावट (gold price down) देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 3,265 डॉलर (MCX gold rate) प्रति औंस के भाव से ट्रेड कर रहा है। अगर 10 दिन पहले की बात करें तो यह 3,500 डॉलर प्रति औंस पर था। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने चांदी के भावों (gold silver rate today) में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।