Gold Rate Today : सोने के भाव में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इससे ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम (sone ka bhav) सातवें आसमान पर थे, जो आज औंधे मुंह आ गिरे हैं। इस समय सोना चांदी खरीदना चाह रहे हैं तो 10 ग्राम गोल्ड सहित चांदी के ताजा भाव जरूर जान लें।
कुछ दिन पहले आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना एक बार फिर आम आदमी की पहुंच में आता दिख रहा है। अब लगातार दो दिन से सोने के भाव (gold price today) में गिरावट आई है। वीरवार को सोना एक बार फिर से सस्ता होने से ग्राहकों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही है। अब अक्षय तृतीया पर लोगों को सस्ता सोना मिलने की उम्मीद जगी है। कुछ दिन पहले हाई लेवल पर पहुंचे सोने के भाव (gold price today 24 april) ने ग्राहकों की परेशानी को बढ़ा दिया था।
आम ग्राहकों को फायदा तो निवेशकों को परेशानी-
अब सोने में गिरावट आने से आम लोगों को कुछ राहत मिली है, हालांकि रेट गिरने से निवेशकों को नुकसान हो रहा है। दो दिन पहले ही 22 अप्रैल को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव (24K gold rate) एक लाख से पार यानी 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे। अब दो दिन से 23 व 24 अप्रैल को सोने के भावों में गिरावट आई है।
अब इतने हो गए सोने-चांदी के दाम
कल बुधवार को 24K सोने के भाव 98,500 रुपए प्रति तोला थे, वहीं अब 24 अप्रैल वीरवार को ये गिरकर 98,340 रुपए (gold price down) प्रति तोला हो गए हैं। ऐसे में दो दिन में ही सोने के रेट में 3000 से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 22 कैरेट सोने का भाव (22K gold rate today)आज 93600 रुपये प्रति तोला बना हुआ है। अब चांदी भी आज 97 हजार 600 रुपये (silver rate today) प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं।
शुद्ध सोने की करें पहचान-
सोने के भाव (sone ka bhav) ने अप्रैल माह की शुरुआत में जबरदस्त तेजी पकड़ी थी। 24 कैरेट प्रति तोला सोने का भाव 1 लाख के आंकड़े को भी पार कर गया था। जब भी सोना या चांदी (sona chandi ka bhav) के गहने खरीदें तो इस पर हॉलमार्क (gold hollmark) जरूर देख लें ताकि शुद्धता की पहचान हो सके। आप इसे पहचानने में चूक गए तो आपको भारी चूना लग सकता है।