Gold Rate Down : अब बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में अचानक गिरावट के चलते निवेशकों को चिंता सता रही है। अब हाल ही में सोने (Gold Silver Price) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्सपर्ट का कहना है कि इन तीन कारणों के चलते सोने में गिरावट देखी जा रही है। आइए खबर में जानते हैं कि क्यों सोने में गिरावट देखी जा रही है।
दीवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि गोल्ड के रेट (Gold Silver Price) क्या चल रहे हैं।
अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों
अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold prices in international market) में 12 साल की रिकॉर्ड कमी आई है। वहीं, घरेलू बाजार में तेज गिरावट रिकॉर्ड की गई है। यह गिरावट 22 अक्टूबर को वैश्विक बाजार में बिकवाली और दिवाली-धनतेरस के बाद खरीदारी कम होने के चलते आई है। दिसंबर 25 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई और यह दिन के दौरान 4,021.91 डॉलर तक आ गया है।
घरेलू बाजार में सोने के भाव
बता दें कि सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) में भी तकरीबन 2 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह 46.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, आज 24 अक्टूबर को गोल्ड व सिल्वर फ्यूचर्स थोड़े सुधर कर 4,102 डॉलर और 47 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, घरेलू बाजार (Gold prices in the domestic market) में बीते दिनों आई गिरावट के बाद 24 अक्टूबर को बाजार में सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है और सोना-चांदी में फिर तेजी देखने को मिली।
MCX और IBJA पर सोने के भाव
बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर 23 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके साथ प्रति 10 ग्राम में 7500 रुपए से ज्यादा की कमी रिकॉर्ड की गई है और सोना 1,21,857 रुपए पर बंद हुआ है। IBJA आंकड़ो के मुताबिक यह कीमत 1,23,907 रुपए तक आ गई।
वहीं, आज 24 अक्टूबर को सोने में सुधार हुआ है। वहीं, MCX पर सोने (Gold on MCX) में 1855 रुपए की बढ़त के साथ 1.52 प्रतिशत की बढ़ौतरी आई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,712 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड की गई है।
MCX और IBJA पर चांदी के दाम
बात करें चांदी की कीमतों की तो एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में 2.04 प्रतिात की तेजी आई है, जो 2,972 रुपए की तेजी के साथ 1,48,309 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी सेशन के दौरान यह कीमत 1,45,558 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। वहीं आईबीजेए पर चांदी के रेट (Silver Price Today) 1,51,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं और इसमें पिछले दिन चांदी में 1,52,501 रुपए के मुकाबले 1301 रुपए की कमी रिकॉर्ड की गई है।
क्यों गिर रहे सोने के भाव
सोना-चांदी (Gold Silver Rates) में गिरावट के तीन मुख्य कारण हैं। पहला कारण यह है कि दीवाली और धनतेरस के दौरान सोना-चांदी की मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार त्योहार खत्म होने के बाद भी सोने की मांग में कमी आई है, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
दूसरा कारण यह है कि रिकॉर्ड हाई के बाद निवेशकों ने मुनाफा लेने के लिए सोना और चांदी को बेचा है, जिसकी वजह से सोने में गिरावट आई है। वहीं, वैश्विक बाजार में गिरावट के चलते भी सोने (Sone Ke Bhav) में गिरावट आई है। दो दिन पहले 22 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में सोना 6 प्रतिशत और चांदी में 7 प्रतिशत तक गिरावट आई है। वहीं, 23 अक्टूबर को भी गोल्ड में 6 प्रतिशत और चांदी में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि, अब इन दिनों भारत की कीमतें (Gold Rate Updates) ग्लोबल ट्रेंड के साथ तालमेल बैठा रही हैं।
आने वाले दिनों में क्या रहेंगे सोने के भाव
एक्सपर्स्ट्स के मुताबिक इस साल गोल्ड (Sone ke Bhav) बेहतर एसेट साबित हुआ है। सोने ने साल की शुरुआत से अब तक 56 प्रतिशत तक रिटर्न दे दिया है। वहीं, 24 अक्टूबर को आने वाले अमेरिकी CPI डेटा और फेडरल रिजर्व की नीति से भी कीमतों में फेर बदल आने के आसार है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates) में नरमी देखी जा सकती है।
