Gold Price : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के शुरू होने के बाद से लगातार सोना महंगा होता जा रहा है। लेकिन दशहरे के अगले दिन यानी आज सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि आज सोना सस्ता हुआ है। चलिए जानते हैं इसके रेट –
सोने की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। दशहरा बितते ही सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इससे सोना खरीदारों में खुशी का माहौल है। वहीं निवेशकों को झटका लगा है। पिछले काफी दिनों से महंगा हो रहा सोना आज सस्ता हुआ है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,18,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना (22 carat gold rate) भी सस्ता हुआ है। इससे पहले नवरात्रि शुरू होते ही सोने की कीमत तेजी से बढ़ने लगी थी और लगभग आए दिन सोना नए रिकॉर्ड बना रहा था। लेकिन अब इसके दाम घटे हैं। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव।
दिल्ली में सोने का ताजा भाव –
देश के कई राज्य में आज सोने के दाम घटे हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Delhi Gold Rate Today) होकर 1,18,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना (Gold rate) 1,08,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 1 अक्टूबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1100 रुपए उछलकर 1.21 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव –
वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमतों (Mumbai Gold Rate) की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोने का भाव 1,08,790 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोना 118680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ में भी सोने की कीमतों (Chandigarh Gold Rate) में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,18,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1089 40 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल और अहमदाबाद में गोल्ड –
भोपाल और अहमदाबाद में भी सोने के रेट (Ahmedabad Gold Rate) टूटे हैं। यहां 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,08,840 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,19,310 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
हैदराबाद में सोने का ताजा भाव
हैदराबाद में भी सोने की चमक फीकी पड़ी है। यहां 22 कैरेट सोने का भाव (Sone ka Bhav) 1,08,790 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,18,680 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
चांदी में तेजी जारी –
वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Rate today) की बात करें तो जहां एक और सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 4 अक्टूबर को चांदी 100 महंगी होकर 1,53,000 सो रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। दिल्ली (Delhi Gold Silver rate) के सराफा बाजार में 1 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,50,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।