Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। पिछले काफी दिनों से लगातार दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जनवरी के आखिर में बड़ी गिरावट के बाद सोने और चांदी ने तेजी से रिकवरी की है। अब कुछ दिनों से फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशक और खरीदारों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अगले साल सोने चांदी का रेट कहां तक जाएगा। क्या यह सस्ता होगा या फिर महंगा होगा? चलिए नीचे खबर में जानते हैं।
सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। वीकली बेसिस पर देखें तो सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। वहीं हफ्ते के आंकड़े 24 कैरेट गोल्ड में 1530 रुपए की तेजी दर्शा रहे हैं। वहीं 22 कैरेट सोने में 1400 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 23 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,59,430 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। मुंबई में सोने की कीमत (Mumabi Gold Rate) 1,59,280 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बात करें तो यहां हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) 1,59,430 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,150 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में आज सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में तेजी आई है। 22 कैरेट सोना 1,46,000 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,280 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में भी आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Rate) 1,59,280 रुपए है और 22 कैरेट सोना 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
इस वजह सोने में आ रही तेजी –
शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 850 रुपए की तेजी के साथ 1,59,500 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वैश्विक बाजार में भी सोने में तेजी आई है और अमेरिकी ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सेफ ऐसट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछाल है रूस यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चित फिर से बढ़ गई है।
चांदी में 11 हजार रुपये का उछाल –
अब चांदी की कीमतों (Silver rate) की बात करें तो वीकली बेसिस पर कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। आज 23 फरवरी को चांदी का रेट 2,75,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का रेट (Chandi ka bhav) 2,70,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। इसका मतलब यह है कि आज चांदी में ₹11000 की तेजी देखने को मिली है।
2027 में ये होगा सोने का रेट –
सोने की कीमतों (Sone ki Kimat) की डिमांड-सप्लाई में संरचनात्मक बदलाव की उम्मीद करते हुए, अमित गोयल का मानना है कि सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5,626.80 डॉलर प्रति औंस और भारत में 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपने शिखर पर पहुंच चुकी हैं। डी-डॉलराइजेशन प्रक्रिया में इस तरह के संरचनात्मक बदलाव से वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा घबराहट में बिकवाली शुरू हो सकती है, जिससे डिमांड-सप्लाई का असंतुलन पीली धातु के पक्ष में कमजोर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पहला झटका कागजी सोने की बिकवाली के रूप में आएगा, लेकिन अंततः इसका असर भौतिक सोने की कीमतों पर भी पड़ेगा। भारत में सोने की दरें पहले ही लगभग 15% गिर चुकी हैं और इस विकास के बाद यह गिरावट और गहराने की उम्मीद है।
उनका अनुमान है कि 2027 के अंत तक सोने की कीमत (Gold rate) 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ सकती हैं और कॉमेक्स गोल्ड की कीमत 3,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। भारत में सोने का रेट 2027 के अंत तक 90,000 से 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच आ सकता है।
