Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। सोने के बढ़ते रेट ने सभी को चौंका दिया है। दिवाली पर भी सोने के रेट हाई पर चल रहे थे। लेकिन अब अचानक सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। सोना 9 हजार रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में 23 हजार रुपये की गिरावट आई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं सोने-चांदी का ताजा भाव
सोने के बढ़ते दामों ने सभी को हैरान कर दिया है। साल 2025 में सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना 2025 में सबसे अधिक महंगा हुआ है। लेकिन अब दोनों ही कीमती धातुओं के रेट पर ब्रेक लग गया है। दिवाली के बाद सोने के रेट में गिरावट दर्ज की गई है।
सोना 2 हजार और चांदी में 4 हजार की गिरावट –
कमोडिटी मार्केट से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आए दिन सोने के रेट (Sone Ka Bhav) नीचे गिरते जा रहे हैं। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को ही 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) में 2,000 रुपये की गिरावट के बाद यह 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी के रेट 4,000 रुपये से अधिक गिरे हैं और यह 1,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
वहीं सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 9 हजार रुपये सस्ता हो गया है और चांदी की कीमतों में लगभग 23,000 रुपये तक गिर गई है। MCX के अनुसार, 17 अक्टूबर को दिसंबर वायदा के लिए सोने-चांदी के रेट्स (Gold Silver Latest Rate) अपने रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे थे। सोने की कीमत 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गई थी तो वहीं चांदी का भाव (Silver Rate) 1.70 लाख प्रति किलो था।
हालांकि इसके बाद इन धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है। MCX पर अब 10 ग्राम सोने का भाव 1,23,255 रुपये है और 1 किलो चांदी की कीमत 1,47,150 रुपये है। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी गिरावट आएगी?
इस वजह से टूटे सोने के रेट –
आगे सोना और चांदी की कीमत (Silver rate) कितनी गिरावट आएगी? इस सवाल का जवाब जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि सोने-चांदी की कीमतें में गिरावट क्यों आई हैं।
रिपोर्ट की माने तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिकॉर्ड हाई पर सोने-चांदी (Gold Silver Rate Today) के पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की एक लहर चली है, जिस कारण निवेशक सोने और चांदी से प्रॉफिट निकाल रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर का टेंशन कम हुआ है। साथ ही ग्लोबल स्तर पर जियो-पॉलिटिकल तनाव भी कम हो रहा है। एक और कारण भारत में धनतेरस दिवाली (Diwali 2025) के बितने के बाद डिमांड में कमी आई है।
क्या आने वाले दिनों में ऐसे ही गिरेंगे सोने-चांदी के रेट?
सोना और चांदी (Sone Chnadi ka bhav) को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर माना जाता रहा है। लोग अपने फ्यूचर या इमरजेंसी के लिए सोना और चांदी खरीदकर रखते हैं, ताकि उन्हें आर्थिक जरूरत पड़े तो यह काम आ सके। बाकी असेट में लॉन्ग टर्म के दौरान नुकसान होने का भी रिस्क हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि सोना और चांदी लॉन्गटर्म के लिहाज से सुरक्षित रखता है।
मुनाफावसूली की वजह से अभी सोने और चांदी (Gold Silver Rate Down) में गिरावट आई है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी निवेश से पहले कुछ हफ्ते का इंतजार कर सकते हैं।
बिजनेस टुडे से बातचीत में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्चर नवनीत दमानी के मुताबिक, इसमें अभी 5 से 6 फीसदी तक की और गिरावट आ सकती है। इसका मतलब है कि इसमें 6 हजार से 7 हजार रुपये की गिरावट आ सकती है।
