Gold Rate Today : साल 2025 के शुरूआत से ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। लेकिन कई दिनों के बाद आज सोने के भाव में अचानक बड़ी गिरावट आई है। इन दिनों में अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही मौका साबित हो सकता है।
सोने की कीमतों ने साल 2025 के शुरूआती चार महीनों में रिकॉर्ड ऊंचाईयों पर जा पहुंचा है। साल के पहली तिमाही में सोने ने 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। लेकिन अब सोने में बड़ी गिरावट आई है। सप्ताह के पहले दिन मंगलवार 13 मई को सोने के भाव (Sone ka Bhav) अचानक गिर गए हैं।
सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते की तुलना में 1800 रुपये तक की गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 96,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 88,800 पर प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
दिल्ली में सोने का ताजा भाव –
देश की राजधानी दिल्ली में आज हफ्ते के पहले दिन सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोना 97,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अगर मुंबई में गोल्ड रेट (Mumbai Gold Rate) की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये प्रति दस ग्राम है और 24 कैरेट सोना 96,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 88,950 | 97,030 |
चेन्नई | 88,800 | 96,880 |
मुंबई | 88,800 | 96,880 |
कोलकाता | 88,800 | 96,880 |
जयपुर | 88,950 | 97,030 |
नोएडा | 88,950 | 97,030 |
गाजियाबाद | 88,950 | 97,030 |
लखनऊ | 88,950 | 97,030 |
बंगलुरु | 88,800 | 96,880 |
पटना | 88,800 | 96,880 |
आज 12 मई सोमवार को चांदी का दाम (Silver rate) 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। पिछले सप्ताह की तुलना में चांदी 1,000 रुपये तक सस्ती हुई है।
जानिये कैसे तय होती है सोने व चांदी की कीमत –
भारत में सोने व चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) आए दिन अपडेट होती हैं और दोनों धातुओं की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है सोने व चांदी की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्यौहारों के मौके पर सोने व चांदी की डिमांड बढ़ जाती है और सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिलती है।