Gold Rate Down : सोने के दाम इस साल काफी तेजी से बढ़े। उसके बाद सोने के दामों में गिरावट आई। सोना आज 3,638 रुपये सस्ता हो गया है। सोने के दाम इतने गिरने से निवेशक परेशान है। वहीं, सोने के दाम कम होने (Gold Rate Down) से निवेशकों को राहत मिली है।
सोना इस साल लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने के दामों में उतार चढ़ाव चलता रहता है, परंतु इस साल सोने की चाल कुछ अलग ही है। सोना कभी बहुत तेजी से बढ़ रहा है तो कभी बहुत तेजी से गिर रहा है। सोना 3500 से ज्यादा कम है।
क्यों आ रहा सोने में उतार चढ़ाव
सोने के दामों में उतार चढ़ाव का प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय ट्रेड व टैरिफ वॉर है। यूएसए की ओर से अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला किया गया। (23 may gold price )
इस वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम (Gold Rate Down) बढ़ते चले गए। वहीं, सोने के दाम इसके बाद गिरने शुरू हो क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में फिर से ट्रेड वॉर में नरमी आ गई थी। इसके बाद अनिश्चित्ता बढ़ी तो अब फिर सोना बढ़ना शुरू हो गया।
निवेशकों ने किया सोने का रुख
इस साल सोने के दामों को आम ग्राहकों ने नहीं, निवेशकों ने प्रभावित किया है। आम मांग के दौरान सोने के दामों (Gold Rate Down) में ज्यादा बदलाव नहीं आया।
परंतु मार्केट में अनिश्चित्ता के कारण सोने के दाम बढ़ गए। क्योंकि निवेशकों ने सोने को खरीदना शुरू किया और मांग बढ़ने से सोना बढ़ने लगा। इसके बाद निवेशकों ने मूनाफावसूली की तो सोना काफी गिर गया।
सोने ने बनाया ये रिकॉर्ड
सोने के दाम (Gold Rate Down) इस साल की शुरुआत से बढ़ते गए हैं। साल की शुरुआत में सोने के दाम 76 हजार से शुरू हुए थे, परंतु इस साल सोना 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में 1 लाख को क्रॉस कर गया और एमसीएक्स पर फ्यूर्च गोल्ड का प्राइस 99,358 रुपये दर्ज किया गया। सोने के दामों में यह अब तक का हाई प्राइज था।
23 अप्रैल से आई गिरावट
सोने (Gold Rate) के दामों में इसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ। 23 अप्रैल से सोने के दाम कम होने शुरू हो गए। एमसीएक्स पर सोना गिरकर 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने के दामों में बड़ी गिरावट थी। इसके बाद अब सोना फिर तेज हो गया है। परंतु, इतने दिन बाद भ सोना गिरावट की खाई को नहीं पाट पाया है और अब भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे हैं।
3638 रुपये सस्ता है सोना
सोने के दाम 23 मई को अपने ऑल टाइम हाई से 3638 रुपये कम चल रहे हैं। ठीक एक महीने पहले सोने के दाम 99358 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई पर चले गए थे, परंतु, एक महीना बीत जाने के बाद भी सोना उस मुकाम तक फिर नहीं पहुंचा है। वीरवार 22 मई को सोने के दाम 95720 के लॉअर प्वाइंट पर दर्ज किए गए।
वहीं, इस दिन हाई प्वाइंट भी 96383 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 23 मई को 15:32 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने के दाम 95,803 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोना 204 रुपये, यानी 0.21% प्रतिशत कल के मुकाबले ज्यादा है, परंतु ऑल टाइम हाई से बहुत दूर है।