Gold Rate Hike : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल के अंत से शुरू हुई सोने की तेजी इस साल की शुरुआत से ही बरकरार है। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके पीछे कई कारण हैं। आने वाले दिनों में सोने के दाम क्या होंगे, इसको लेकर भी रिपोर्ट आ गई है। आइए जानते हैं सोने के दाम बढ़ने के कारण, और आगे दाम कम होंगे या सोना फिर भरेगा रफ्तार।
सोने के दामों में निरंतर बढ़ौतरी जारी है। सोने के दाम इस साल लाख को पार कर चुके हैं। लाख पार जाते ही सोना फिर से गिर गया है, लेकिन अब तक सोना ऑवरऑल बढ़ा ही है। अंतरराष्ट्रीय कारणों से सोने के दाम बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं आगे सोने के दाम कितने रहेंगे-
लोगों की पहुंच से बाहर हो रहा सोना
इस साल सोने के दाम लगातार बढ़े हैं। जिस वजह से सोने के आम ग्राहक परेशान है। लोग सराफा कारोबारियों के पास से सोने के रेट जानकर वापस लौट रहे हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि आम ग्राहक 30 से 35 प्रतिशत तक कम हुए हैं, वहीं लोग पहुंच रहे हैं तो हल्की ज्वेलरी बनवा रहे हैं।
निवेशक कर रहे जमकर खरीदारी
जहां आम लोगों ने सोने से दूरी बनाई हुई है, वहीं निवेशकों ने सोने में जमकर पैसा लगाया है। निवेशक लगातार सोने (Gold Rate) की खरीद करते जा रहे हैं। बाजार में चल रही अनिश्चित के कारण निवेशकों ने बाजार से अपना रुपया निकाल कर सोने में निवेश किया है। जिससे सोने की डिमांड बढ़ी है और सोने के दाम भी बढ़े हैं।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम पढ़ने के पीछे अंतर्राष्ट्रीय कारण हैं। अमेरिका की ओर से टैरिफ नीति के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चित का माहौल उत्पन्न हुआ है। इससे लोगों ने सोने में निवेश करना शुरू किया लोगों का मानना है कि सोना एक सुरक्षित एसेट है। इसमें कम से कम बड़ा नुकसान तो नहीं होगा। वहीं सोना लगातार रिटर्न भी देता आया है।
क्यों बढ़ रहा है सोना
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका है। अमेरिका की ओर से टैरिफ नीति के चलते बाजार में अनिश्चित का माहौल होने पर निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने में निवेश किया।
जिससे सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम लगातार बढ़ते चले गए। वहीं दूसरी तरफ फिलहाल भारत में सोने के दाम और ज्यादा बढ़ रहे हैं क्योंकि मांगलिक कार्यों के लिए सोने की मांग शुरू हो गई है।
कुछ महीनों से खरमास लगने के कारण सोने के दामों पर अंकुश लगा हुआ था, क्योंकि खरमास में मांगलिक कार्य होने के कारण सोने की खरीदारी ज्वेलरी के प्रपज से कम की जा रही थी, लेकिन अब निवेश और ज्वेलरी दोनों के लिए सोने की खरीदारी हो रही है।
22,650 रुपये बढ़े सोने के दाम
सोने के दामों में इस साल तगड़ी तेजी देखने को मिली है। सोना अबतक करीब 22,650 रुपये तोला बढ़ा है। सोने के दाम 29 प्रतिशत बढ़े हैं। सोने ने बाजारों से ज्यादा रिटर्न दिया है। अप्रैल में ही सोने के दाम 6 से 8 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।
बाहर से सोना मंगा रहे लोग
देश में जिस कदर सोने की कीमत बढ़ रही हैं तो लोग बाहर से सोना मंगवाने की सोचने लगे हैं, हालांकि वहां लिमिट है। फिर भी हल्की फुल्की ज्वेलरी ली जा सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ग्राहक का कहना है कि कनाडा में 22 कैरेट सोना (Gold Rate) 86000 रुपये तोला है। वहां रह रहे बेटी दामाद को पैसे भेज कर वह बहू के लिए कनाडा से कुछ मंगाना चाह रही हैं।
गिरावट का दौर होगा शुरू
सोने में लगातार बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट का दौर शुरू होगा। इसको लेकर एक रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पिछले कुछ दिन में सोना जरूर सस्ता हुआ है फिर भी महंगा ही है।
रिपोर्ट आ रही है कि इस साल सोना रिकॉर्ड हाई 99 हजार से गिरकर 70,000 रुपये तोला आ जाएगा। हाल के दामों के हिसाब से सोने में 27 हजार रुपये की कमी देखने को मिलेगी।
बड़ी कंपनी ने किया दावा
सोने के दामों को लेकर यह दावा खनन कार्यों में लगी दुनिया की बड़ी कंपनी सॉलिडकोर रिसोर्सेज पीएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विटाली नेसिस का है। उनके अनुसार आने वाले एक साल में सोने की कीमत बड़े स्तर पर गिरेंगी। माना जा रहा है कि यह गिरकर 2,500 डॉलर प्रति औंस पर आ जाएंगी, जोकि अब 3,319 डॉलर प्रति औंस है।
इस साल 25 प्रतिशत की गिरावट
इस साल की बात करें तो सोने में 25 प्रतिशत की गिरावट आ सकते है। भारतीय मार्केट में सोने का रेट टूटकर 70 हजार रुपये तोला के करीब पहुंच गई है। सोने में यह गिरावट स्थिति सामान्य होने पर आ जाएगी।