Gold Rate Hike : सोने के दामों में फिलहाल कभी गिरावट तो कभी तेजी आ रही है। आज के समय में सोने की कीमतें एक राउंड वैल्यू के इर्द गिर्द घुमती दिखाई दे रही हैं। इन दिनों सोने के दाम इतने ज्यादा नहीं बढ़े हैं। हालांकि, गिरावट देखने को मिल रही है। परंतु, लंबे समय के लिए निवेश करने पर विशेषज्ञ सोने को अच्छा विकल्प बता रहे हैं। आइए जानते हैं एक साल बाद सोने के कितने दाम होंगे।
सोने के दामों में गिरावट का दौर चल रहा है। अलग अलग सर्राफा बाजारों में थोड़े अलग अलग दाम हैं। परंतु, लगभग में गिरावट ही दर्ज की गई है। वहीं, मंगलवार को दोपहर बाद से एमसीएक्स पर सोने की चमक बढ़ गई है। सोने के दाम बढ़ने लगे हैं।
क्यों प्रभावित हो रहा है सोना
सोने और चांदी की कीमतों (Sone Ke Rate) कई कारकों के चलते उतार-चढ़ाव आता है। इन कारको में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के कई कारक हो सकते हैं। सोने की कीमतें (Gold Rate)दुनिया भर में मांग, करेंसी एक्सचेंज रेट, ब्याज दर, सरकारी नीतियां, और ग्लोबल इवेंट्स जैसे कई कारकों के चलते प्रभावित हो सकती हैं।
कितने हो गए हैं सोने के दाम
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 21 मई को 24 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold Rates)94070 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के रेट 86240 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
अगर बात करें 18 कैरेट गोल्ड (Gold Price) की तो 18 कैरेट गोल्ड के भाव 70560 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। अभी सोना ऑलटाइम से काफी नीचे आ गया है।
एमसीएक्स पर ये हैं सोने के दाम
सोने के दामों में 21 मई को रात 8 बजकर 55 मिनट पर सोना 94,701 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। यह 24 कैरेट गोल्ड के रेट हैं। सोने के दामों में कल के मुकाबले 1404 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने के दामों को लेकर आगे भी उतार चढ़ाव जारी रह सकता है।
इस साल यह रही है सोने की चाल
सोने के दाम इस साल उतार चढ़ाव के दौर से गुजरे हैं। साल की शुरुआत में सोने के दा 76 हजार के आसपास से शुरू हुए थे। इसके बाद वैश्विक बाजार में टैरिफ वॉर की वजह से अनिश्चित्ता आई तो निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया और सोने के दाम रोजाना नए रिकॉर्ड बनाने लगे।
22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख को पार कर गया और एमसीएक्स पर सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। अब टैरिफ वॉर में नरमी व मुनाफावसूली के कारण सोने के दाम (Gold Rate) काफी गिर गए हैं। सोना फिर से 8 प्रतिशत तक गिर गया है। (21 may gold price )
मई 2026 तक यह होंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर एक्सपर्ट राजेश सोनी का कहना है कि फिलहाल सोने के दाम में कुछ दिनों तक दबाव देखने को मिल सकता है और कीमत 88000 तक गिर सकती है। लेकिन लंबे समय की अवधि के लिए सोना और बढ़ेगा इस साल के अंत तक उम्मीद है कि सोना एक लाख 10000 के आंकड़े को छू जाए। वहीं 2026 के मई महीने तक सोने के दाम 1,16,000 से 1,20,000 के आसपास तक पहुंच सकते हैं।