Gold Price Hike : सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। इसलिए काफी दिनों से सोना नॉनस्टॉप दौड़ रहा है। अब इसके रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। साल 2025 में सोना 39,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। चलिए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट।
सोने और चांदी का रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहा है। सोने की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ही कीमती धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची है। साल 2025 में सोने में 39,000 प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है। वहीं, चांदी (Silver Today Price) ने भी लंबी छलांग लगाई है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में 50% तक का उछाल आ सकता है।
सोने में 39000 रुपये की तेजी –
ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नवरत्न मल संचेती ने बताया है कि 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना (gol rate) 78,500 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। वहीं, आज सोने की कीमतें 1,17,500 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंची है। इसका मतलब है कि सोना 39,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों (Silver rate today) की बात करें तो यह 88,000 प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,46,500 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।
नकद में सोना खरीदा महंगा –
शनिवार को सर्राफा बाजार में नगद में सोना-चांदी (Gold Silver Rate) खरीदे काफी महंगा पड़ा है। नगद लेनदेन में सोना 500 से 600 तक महंगा बिक रहा था, जबकि चेक में सोना काफी सस्ता मिल रहा था। कारोबारी के मुताबिक, लगातार बढ़ते भाव के चलते व्यापारी सोना और चांदी (Gold Silver Rate) को बाजार से सीमित कर रहे हैं।
एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष तक सोना 5000 प्रशन तक जा सकता है मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से यह भारत में लगभग 1,55,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने से इसकी कीमत के साथ में आसमान पर जा सकती है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की कीमतें (Silver Price) इस साल के अंत तक 1,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो सकती है।
इस साल में इतना महंगा हुआ सोना चांदी –
साल 2025 में 1 जनवरी से 29 सितंबर तक 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) लगभग 39,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है यानी इसमें 50% की तेजी आई है। वहीं चांदी 66% तक महंगी हुई है। पिछले 9 महीना में चांदी 58,000 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ी है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
सोने की कीमतों (Gold Rate) में लगातार हो रही जबरदस्त बढ़ोतरी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक है। दुनिया के सबसे बड़े केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं। जियो पोलिटिकल तनाव और आर्थिक अनिश्चित के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी में जमकर पैसा लगा रहे हैं। वहीं ट्रंप सरकार की तरफ से टैरिफ शुल्क बढ़ाने के बाद सोने की कीमतों (Gold Price) को तेजी से सपोर्ट मिला है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
सोना-चांदी का सफर
31 दिसंबर 2024 : सोना – 78,500/10 ग्राम | चांदी – 88,000/किलो
28सितंबर 2025 : सोना – 1,17,500/10 ग्राम | चांदी – 1,46,500/किलो
अनुमानित 2026 : सोना – 1,55,000/10 ग्राम | चांदी – 1,50,000/किलो