Gold Rate Hike : सोने के दामों में तगड़ा उलटफेर सामने आया है। सोने के दाम अचानक बढ़ गए हैं। दोपहर बाद सोने ने तेजी पकड़ ली है। सोने के दाम एक बार फिर से नए कीर्तिमान की ओर जाते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं सोना किस स्तर पर चल रहा है।
सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी फिर से हुई है। सोना एक लाख पर जाने के बाद काफी नीचे गिर गया था। अब सोना फिर से तेजी से फन उठा रहा है। सोने के दाम बढ़ने से निवेशक खुश हैं तो आम ग्राहक फिर से टेंशन में आ गए हैं। ( 20 may gold price )
सर्राफा और एमसीएक्स दोनों जगह तेजी
सोने के दामों में सर्राफा बाजार और एमसीएक्स, दोनों जगहों पर तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत फ्यूचर्स के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी है। सोने के दामों की बढ़त (Gold Rate Hike) ने लोगों को परेशान कर दिया है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
यह सब अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर कर रहा है। अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फेड ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। वहीं, रूस और यूक्रेन के वॉर पर भी नजरें टिकी हैं।
इन देशों के बीच तनाव दोबारा बढ़ रहा है। ऐसे में सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों की मांग फिर से बढ़ी है। आगे भी सोने में (Gold Rate Hike) उतार चढ़ाव बना रह सकता है।
किन कारको से प्रभावित होता है सोना
सोने और चांदी की कीमतों (Sone Ke Rate) कई कारकों के चलते उतार-चढ़ाव आता है। इन कारको में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के कई कारक हो सकते हैं। सोने की कीमतें (Gold Rate) दुनिया भर में मांग, करेंसी एक्सचेंज रेट, ब्याज दर, सरकारी नीतियां, और ग्लोबल इवेंट्स जैसे कई कारकों के चलते प्रभावित हो सकती हैं।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत बढ़ी दिखाई दी है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 380 रुपये बढ़ी है। सोना 95,660 रुपये पर चला गया है। इससे पहले 95,280 रुपये पर था। आज सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 3,800 रुपये चढ़कर 9,56,600 रुपये पर आ गया है।
एमसीएक्स पर सोने के दाम
एमसीएक्स पर सोने के दामों में हरियाली छाई हुई है। दोपहर बाद तो कीमतें और तेजी से बढ़ती दिख रही हैं। शाम 5 बजकर 28 मिनट पर एमसीएक्स पर सोना 93702 रुपये पर पहुंच गया है। एमसीएक्स पर आज 92800 रुपये ओवर स्तर रहा है। वहीं 94031 हाईएस्ट है। सोने में 1,261 रुपये की कल के मुकाबले तेजी दिखी है। यह 1.36% दाम बढ़े हैं। सोने के दाम आज 93,024 पर खुले थे। सोने के दाम (Gold Rate Hike) 92,441 रुपये पर शुक्रवार को बंद हुए थे।
