Gold Rate Hike : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोना बढ़कर एक लाख पर पहुंच चुका है, ऐसे में सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। सोने के दाम (Gold Rate Hike) रोजाना बढ़ रहे हैं। सोना इस साल में 23 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुका है। अप्रैल में ही सोने के दाम 7 से 8 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।
सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कीमती धातु सोने की कीमत घट कम और बढ़ ज्यादा रही है। आम आदमी के बजट से सोना बाहर हो रहा है।
शादियों के सीजन में सोना नए कीर्तिमान बना रहा हे। ऐसे में सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ने से उन लोगों को परेशानी हो रही है, जिन्हें मांगलिक कार्यों के लिए सोना खरीदना है।
शादी ब्याह में बढ़ी परेशानी
सोने के दाम बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। देश में सोने की कीमतों में उछाल से महिलाएं टेंशन में हैं। अक्षय तृतीया व शादियों के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोने का दाम (Gold Rate Hike) प्रति तोला एक लाख को पार कर चुका है। ऐसे में सोना खरीदना बहुत ही महंगा सौदा हो गया है।
सोने की बढ़ौतरी ने लोगों को चौंकाया
सोने के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि ने लोगों को चौंका दिया है। सोने के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर गहरा प्रभाव पड़ा है। अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम में तो सोना लोगों की प्राथमिकता में होता है।
हर कोई प्राथमिकता से सोना खरीदना चाहता है। ऐसे समय में इस कीमती धातु की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल से लोगों को तगड़ा झटका लगा है।
ऑल टाईम होई पर दाम
सोने के दामों को लेकर इस बार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार को 1,800 रुपये चढ़कर 1,01,600 रुपये प्रति तोला पर पहुंच गई थी। यह सोने का इस बार का हाईएस्ट रेट है। इसके बाद सोने के दाम कुछ गिरे भी हैं। लेकिन अभी भी लाख के आसपास ही मंडरा रहे हैं।
कुछ कम हुए सोने के दाम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के बीच ब्याज दरों में कटौती पर नरमी और चीन संग शुल्क कम करने को लेकर तनाव कम होने से सोने के दाम नरम हुए हैं। सोना वीरवार को 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
लोगों ने खरीदारी कर दी कम
सोने के दामों की बढ़ौतरी के बीच जहां निवेशक धड़ाधड़ सोना खरीद रहे हैं, वहीं जरूरत के लिए सराफा बाजार से सोना खरीदने वालों में कमी आई है। कुछ सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने के दाम बढ़ने से सोने के आम खरीदार 30 से 35 प्रतिशत कम हुए हैं। वहीं, सोना (Gold Rate Hike) खरीदने के लिए पहुंच रहे लोग हल्की ज्वेलरी खरीद रहे हैं।