Gold Rate Hike : वर्ष 2025 की शुरूआत से ही सोने की कीमतों में लगातार उछाल होता जा रहा है। हर रोज बढ़ रहे दामों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है। अगले कुछ ही दिनों में सोने के भाव आम आदमी की जेब से बाहर हो जाएंगे। आज फिर 11 मई के दिन 22 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखा गया है। ऐसे मे अगर आप भी सोने की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे है तो आइए खबर में जान लेते है 10 ग्राम गोल्ड़ के ताजा भाव।
सोने के भाव में बीतें कई दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। इस साल में सोने के भाव ने हाई लेवल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लगातार बढ़ रहे सोने के भाव को देख खरीदारों को काफी चिंता हो रही है। सोने की कीमतों में हर रोज बदलाव होते रहते है इसलिए सोना खरीदने से पहले इसकी कीमतें जरूर चेक कर लेना चाहिए।
आज 11 मई के दिन जारी हुए सोने की कीमतों (gold price today) ने मार्केट में तहलका मचा दिया है। पता चला है कि आज फिर सोने के भाव में उछाल आया है। सराफा बाजार में शुक्रवार यानि बीतें कल को सोने का भाव फिसल गया था। लेकिन आज सोने के दाम में उछल देखने को मिल रहा है।
वहीं, चांदी का दाम (silver rate today) आज लुढ़क गया है। इससे पहले लगातार दो दिन चांदी के रेट में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। अगर आज आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले ये जरूर चेक कर लें कि सराफा बाजार में गोल्ड-सिल्वर का रेट क्या है।
22 कैरेट सोने का आज ताजा भाव
11 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (gold price today) 300 रुपये उछलकर 90,600 के पास आ गया है। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 3000 रुपये चढ़कर 9,06,000 रुपये पर आ गया है। वहीं, 9 मई को भी सराफा बाजार में सोने का भाव गिर गया था। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 90,300 रुपये पर था और 100 ग्राम की कीमत 9,03,000 रुपये पर था।
24 कैरेट सोने की कीमत
सराफा बाजार में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 330 रुपये चढ़कर 98,500 पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 3300 रुपये उछलकर 9,88,300 रुपये पर है। गुरुवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 9,85,000 रुपये पर थी।
शुक्रवार को सोने की कीमत 1% से ज्यादा बढ़ गई थी क्योंकि डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ था। साथ ही, बाजार अब अमेरिका और चीन की मीटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर दिए गए बयानों को भी ध्यान से देख रहा था।
18 कैरेट सोने के ताजा रेट
Bullion Market में 11 मई को 18K प्रति 10 ग्राम में 240 रुपये की उछाल (gold rate hike) देखने को मिल रही है। ऐसे में 74,130 रुपये पर आ गई है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 2400 रुपये उछलकर 7,41,300 रुपये पर है।
आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव
आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत लखनऊ में 9060 रुपये पर आ गई है।
22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव कानपुर में 9060 रुपये पर है।
22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का रेट मेरठ में 9060 रुपये पर आ गया है।
22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का दाम मुबंई में 9045 रुपये पर है।
22K कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम दिल्ली में 9060 रुपये पर है।
आज चांदी का ये है लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार में लगातार दो दिन से चांदी के भाव (Silver rate in india today) में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। आज 100 ग्राम चांदी का दाम 10 रुपये फिसलकर 9890 रुपये पर है।
वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट (silver rate today) 100 रुपये सस्ता होकर 98,900 रुपये पर आ गया है। 11 मई को देशभर के अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम चांदी का रेट 989 रुपये पर है।
