Gold Rate in Rajasthan : त्योहारो का सीजन शुरू हो गया है। अब नवरात्री चल रही है और कुछ ही दिनों दिवाली का त्योहार आने वाला है। त्योहारों के चलते ग्राहकों में खरीदारी की हलचल शुरू हो गई है और इन दिनों सर्राफा बाजार में खूब रौनक देखी जा रही है। आज 27 सितंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Gold Rate In Rajasthan ) में फिर बदलाव आया है।
सोने-चांदी के दामों में ज्यादा उतार-चढ़ाव का दौर अभी भी बना हुआ है। जहां सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का सिलसिला चल रहा था, उसमें अब थोड़ी स्थिरता देखी जा रही है। कुछ ग्राहक अभी सोना (Gold Silver Price) खरीद रहे हैं, तो कुछ ग्राहक अब भी रेट कम होने के इंतजार में हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्य चल रहे हैं।
कितने चल रहे सोने के भाव
उदयपुर सर्राफा बाजार (Udaipur Bullion Market) में 24 कैरेट स्टैंडर्ड सोने का भाव 117000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। जबकि 23 कैरेट जेवराती सोने के रेट 112320 रुपये पर दर्ज किए गए। बात करें 22 कैरेट सोने की तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 107640 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही है। इन भावों में जीएसटी शामिल है।
चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी (Silver Rate) की तो टंच चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 143100 रुपये पर रहा है। जबकि, सर्राफा बाजार में चौरसा चांदी 142000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में भी रेट इसी के आस-पास चल रहे हैं।
सोने में गिरावट का इंतजार कर रहे खरीददार
जानकारो का कहना है कि सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Prices) में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अभी बाजार में स्थिरता ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उनका कहना है कि नवरात्री चल रही है और दिवाली पर्व पास है तो ऐसे में आप सोने में निवेश कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोग अभी भी कीमतों में और गिरावट के इंतजार में हैं।
त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी रौनक
कुछ सोना खरीददारो का कहना है कि सोना (Sone Ke bhav) खरीदने के लिए आने वाले त्योहारों के लिए यह सही समय लगता है। वहीं, कुछ खरीददारो का माना है कि अभी भी बाजार में थोड़ी और नरमी आ सकती है।
अगर 22 कैरेट सोना 105000 तक आता है तो ये सोना (Gold Buying Tips) खरीदने का बंपर मौका होगा। त्योहारी सीजन के चलते बाजार में रौनक बनी हुई है। हालांकि भावों में स्थिरता है, लेकिन अभी भी ग्राहक और व्यापारियों की निगाहें अंतरराष्ट्रीय बाजार और आगामी आर्थिक घोषणाओं पर टिकी हुई है।
