Gold Rate In Rajathan : सोने-चांदी की कीमतों में सारा साल उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है। अब बीते दिनों जहां सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई है। वहीं, अब सोने की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate In Rajathan) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।
सोना-चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है। पिछले दो दिन से दोनों कीमती धातुओं के भावों में नरमी देखी गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही अब सेाने की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन इस सीजन सोना (Sone Ke Bhav) और चांदी के भावों में अधिक समय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वजह से दोनों कीमती धातुओं के भाव अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं।
कितने चल रहे सोने के दाम
जयपुर सर्राफा मार्केट (jaipur gold prices)की बात करें तो जयपुर में बीते दिनों शुद्ध सोने के भाव में 600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी और आज 20 सितंबर को इसमें 700 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 112,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर बने हुए हैं। बात करें जेवराती सोने की तो जेवराती सोने के भाव में भी आज 700 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद इसके भाव 104,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की तो चांदी के भाव (Gold Rate Down) अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। बीते दिनों इसमें 2700 रुपए की रिकॉड तोड़ गिरावट आई थी। उसके बाद आज 19 सिंबर को इसमें 700 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी के भाव 1,29,300 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
क्यों आ रही सोने में गिरावट
जानकारो का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती और विदेशी निवेशकों द्वारा कीमती धातुओं में बिकवाली बढने के चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक आंकड़ों में सुधार और ब्याज दरों में बढ़ौतरी की संभावना ने भी सोने-चांदी (Gold Silver Rate Today) पर दबाव डाला। लेकिन इस गिरावट के चलते निवेशकों में सतर्कता देखी जा रही है।
जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट
जानकारों का कहना है कि निकट भविष्य में सोना-चांदी (gold rate hike) में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहने वाला है। अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में सख्ती बरकरार रखता है तो इससे दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहेगा। हालांकि अब त्योहारी सीजन भी करीब आ रहा है और इससे घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग बढ़ने से सोना-चांदी में तेजी का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है।
सोना खरीदते समय करें इन बातों पर गौर
जब भी आप सोना खरीद रहे हैं तो सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को जरूर चेक करें। जब भी सोना खरीदें तो हॉलमार्क (Gold Hallmarking) देखकर ही गहना खरीदें। हॉलमार्किंस सोने की सरकारी गारंटी है। बता दें कि हॉलमार्किंग का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (Bureau of Indian Standards) के द्वारा किया जाता है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आपको सोने में निवेश करना चाहिए।