Gold silver Rate : सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो तीन दिन से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी, जिससे सोना खरीददारों को राहत मिली हुई थी, लेकिन अब इनकी कीमतों (Gold Rate) में एक बार फिर उछाल दर्ज किया गया है। आज 19 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। आइए जानते हैं आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
मलमास खत्म होने के बाद एक बार फिर सोने की डिमांड बढ़ती नजर आ रही है। इस बढ़ती डिमांड का असर सोने की कीमतों पर पड़ता नजर आ रहा है। पिछले दो दिन से लगातार सोना के भाव (Gold Rate)में बढ़ोतरी हो रही है।
इस बढ़ते रेटों के चलते सोने ने पहली बार इतिहास रच दिया है। आज 19 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि अब 10 ग्राम के लिए कितने रुपये का भुगतान करना होगा।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण ट्रंप की टैरिफ नीति है। टैरिफ वॉर की वजह से सोने की मांग बढ़ी है। निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया है। इसलिए सोना लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजार में अनिश्चितता का माहौल होने के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं।
एक बार फिर बदले सोने के भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार आज सोने की कीमतों(Delhi Sone Ka Bhaw) में हल्की सी तेजी दर्ज की गई है, जिससे सोना बाजार में ग्राहको के बीच हलचल देखी जा रही है।
आज 19 अप्रैल को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 9,7470 रुपये प्रति दस ग्राम (Gold Rate in Delhi) पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने के रेट 8,9360 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोना 7,312 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।
दिल्ली- मुंबई में गोल्ड के रेट
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price)89,360 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट के लिए यह 97,470 रुपये और 18 कैरेट सोने के लिए 73,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
बीते दिन की तुलना में आज सोना 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़ोतरी के साथ दर्ज हुए हैं। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (gold price)की बात करें तो आज मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड के रेट 88160 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं और 24 कैरेट गोल्ड के रेट 96180 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
क्या आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे सोने के रेट
अगर आप सोने में इन्वेस्ट (Gold investment) करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह समय सतर्क रहने का है। बाजार की चाल को देखते हुए समय पर कदम उठाना ही समझदारी कहलाएगी।
एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों (sone ke rate)में और इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही त्योहारों और शादियों का मौसम लगने वाला है और ऐसे में सोने की मांग में तेजी आना स्वभाविक है।
सुरक्षित निेवेश का बेस्ट विकल्प है सोना
सोने के इन बढ़ते रेटों (sone ke bhav)ने निवेशकों और आम लोगो की चिंता को बढ़ा रखा है। निवेशकों और गहनों के कारोबारियों की निगाहें अब सोने की कीमतों (Gold latest rate) पर टिकी हुई हैं। बीते कुछ वर्षों में सोने को महंगाई मापने का सबसे सटीक पैमाना माना जाता है।
मान लें कि जब भी बाजार में अस्थिरता बढ़ती है या वैश्विक हालात खराब होते हैं, तो ऐसे में निवेशक अन्य इन्वेस्टमेंट ऑप्शन (gold investment option)से हटकर सोने की ओर रुख करते हैं। इसी वजह से सोना भारत में पारंपरिक रूप से सिर्फ गहनों के लिए बल्कि एक सुरक्षित निवेश के तौर पर भी माना जाता है।