Gold Rate : सोने के भाव में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए काफी दिनों से लगातार सोना महंगा होता जा रहा है। नवरात्रि से पहले एक बार फिर सोने में जबरदस्त तेजी आई है। अगर आप त्योहार पर सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर ले।
साल 2025 में सोना सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। इस साल में सोने ने लगभग 34,000 प्रति 10 ग्राम का रिटर्न दिया है। आज यानी 23 सितंबर को भी सोने की कीमतों में तेजी आई है। नवरात्रि से पहले एक बार फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 और 24 कैरेट सोने के भाव (Gold rate) में 400 रुपये का उछाल आया है।
22 कैरेट सोना (22 carat gold rate) 1,03,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा है। वहीं 24 कैरेट सोने का रेट एक लाख 1,12,700 प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित का माहौल बनने की वजह से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से आए दिन सोना महंगा होता जा रहा है।
चांदी में 5 हजार रुपये की तेजी –
एक तरफ सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। वहीं चांदी के भाव (Silver Latest Rate) 1,38,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचे हैं बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी का भाव ₹5000 महंगा हुआ है।
निवेश जान लें ये बात –
सोना अपनी पिक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे में गोल्ड निवेश को के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं कि सोना बचकर निकल जाए या अभी और इंतजार करें। एक्सपर्ट मन तो सोने और चांदी में (Gold Silver Rate) तेजी का दौर जारी रह सकता है। चलिए इसके लेटेस्ट रेट जानते हैं।
23 सितंबर का सोने का भाव
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 1,03,350 1,12,730
चेन्नई 1,03,360 1,13,020
मुंबई 1,03,320 1,12,580
कोलकाता 1,01,205 1,12,580
जयपुर 1,03,350 1,12,730
नोएडा 1,03,350 1,12,730
गाजियाबाद 1,03,350 1,12,730
लखनऊ 1,03,350 1,12,730
बंगलुरु 1,03,320 1,12,580
पटना 1,03,320 1,12,580