Gold Rate Today: शुक्रवार 30 मई 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है. आज 24 कैरेट सोना 400 रुपये तक सस्ता हो गया. जिससे सोना खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है. वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है.
लगातार गिर रही हैं सोने की कीमतें
आज 24 कैरेट सोने का भाव 97,100 रुपये और 22 कैरेट का रेट 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. बुधवार की तुलना में यह लगभग 400 रुपये सस्ता हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है.
क्या है गिरावट की वजह?
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की मांग घटने से इसका असर भारत में भी पड़ा है. अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक समझौते के चलते निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य विकल्पों की ओर बढ़ रहा है. इससे सोने की कीमत 3,350 डॉलर से घटकर 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गई है. साथ ही डॉलर और रुपये के उतार-चढ़ाव, अमेरिका द्वारा EU पर टैरिफ बढ़ाने की समयसीमा बढ़ने और भू-राजनीतिक तनावों में कमी से भी इसकी घरेलू मांग कमजोर हुई है.
देश के बड़े शहरों में 30 मई 2025 को सोने के ताज़ा भाव
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में 300-400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. नीचे 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का शहरवार विवरण दिया गया है:
शहर का नाम | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 89,100 | 97,190 |
चेन्नई | 88,950 | 97,040 |
मुंबई | 88,950 | 97,040 |
कोलकाता | 89,950 | 97,040 |
जयपुर | 89,100 | 97,190 |
नोएडा | 89,100 | 97,190 |
गाजियाबाद | 89,100 | 97,190 |
लखनऊ | 89,100 | 97,190 |
बंगलुरु | 88,950 | 97,040 |
पटना | 88,950 | 97,040 |
चांदी के दाम में भी हल्की गिरावट
गुरुवार को चांदी का रेट 99,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. कल यानी बुधवार को चांदी का भाव 1,00,000 रुपये प्रति किलो था. इस तरह आज इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है.
जानिए कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के रेट
भारत में सोने-चांदी के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट
- डॉलर और रुपये की विनिमय दर
- सरकारी टैक्स और आयात शुल्क
- स्थानीय मांग और त्योहारों का असर
सोना सिर्फ एक निवेश का साधन नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है. यही वजह है कि शादी-ब्याह और त्योहारी सीज़न में इसकी मांग बढ़ जाती है.
क्या यह है सोना खरीदने का सही वक्त?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप निवेश या शादी के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं. तो यह समय सुनहरा मौका हो सकता है. गिरती कीमतों के चलते अभी खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है.