Gold Rate Today: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद आज 16 मई 2025 को सोने के भाव में मजबूती देखी गई है. शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही सोना हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया. जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे.
कल छू लिया था महीने का न्यूनतम स्तर
गुरुवार को सोने का भाव अपने एक महीने के सबसे निचले स्तर तक गिर गया था. जिससे निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई थी. लेकिन आज 10 ग्राम सोने के दाम में 1200 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है.
अब भी पीक रेट से 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है सोना
भले ही आज तेजी दिखी हो. लेकिन सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से अभी भी लगभग 5,000 रुपये नीचे हैं. बता दें कि 24 कैरेट सोना आज 95,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
सोने की कीमतों में तेजी क्यों?
दुनिया भर में आर्थिक माहौल थोड़ा स्थिर हुआ है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव में राहत मिली है, जिससे शेयर बाजारों में तेजी आई है और सोने की मांग में थोड़ी नरमी देखने को मिली.
लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक तनाव में कमी जैसी खबरों के चलते निवेशकों का रुझान फिर से सोने की ओर लौटा है. इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और शेयर मार्केट में रिकवरी का असर भी देखा गया है.
लोग अब ज्यादा जोखिम लेने को तैयार
अब जब वैश्विक हालात बेहतर हो रहे हैं, तो लोग सोने की जगह शेयर मार्केट में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अस्थिरता कम होने पर निवेशक रिस्क लेने को ज्यादा तैयार होते हैं, जिससे सोने की डिमांड घटती है.
दिल्ली और मुंबई समेत बड़े शहरों में 16 मई 2025 को सोने का भाव
आज यानी 16 मई 2025, शुक्रवार को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:
शहर का नाम | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 87,350 | 95,280 |
मुंबई | 87,200 | 95,130 |
चेन्नई | 87,200 | 95,130 |
कोलकाता | 87,200 | 95,130 |
जयपुर | 87,350 | 95,280 |
नोएडा | 87,350 | 95,280 |
गाजियाबाद | 87,350 | 95,280 |
लखनऊ | 87,350 | 95,280 |
बंगलुरु | 87,200 | 95,130 |
पटना | 87,200 | 95,130 |
चांदी के दाम में स्थिरता, जानिए आज का रेट
आज चांदी का भाव 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है. लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि निकट भविष्य में इसमें भी हलचल आ सकती है.
कैसे तय होती है भारत में सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे –
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल,
- डॉलर-रुपया विनिमय दर,
- सरकारी टैक्स और आयात शुल्क,
- स्थानीय मांग और त्योहारों का सीजन.
भारत में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा भी है. शादी, तीज-त्योहार और धार्मिक अवसरों पर इसकी मांग बढ़ जाती है. जिससे कीमतों में बदलाव आता है.