Gold Price 17 January : सोने और चांदी में कई महीनो से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। आज 18 जनवरी को सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया है। दरअसल, दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 0.33% घटकर 4599.44 प्रति औंस पर आ गया है। ऐसे में अगर आप सोने में चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज के ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
देशभर में सोने और चांदी की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन अब लंबे समय के बाद दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। इससे निवेश को तगड़ा झटका लगा है तो वही खरीदारों में खुशी का माहौल है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gols Rate) पर फरवरी में आपूर्ति वाले 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,42,601 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,46,200 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
18, 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव –
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA Gold Update) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने पर सोने की कीमतों में गिरावट के साथ 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। बता दें कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। ऐसे में दोनों ही दिन यही भाव मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना सस्ता होकर 4,603.51 डॉलर प्रति ओंस रहा है। अगर आप सोने व चांदी के गहने (gold silver jewelry) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इब्गा की वेबसाइट पर जाकर 24, 23, 22,18 और 14 कैरेट सोने के लिए लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें।
IBJA के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 23 कैरेट गोल्ड 1,41,026 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,699 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 1,06,195 प्रति 10 ग्राम चल रहा है, 14 कैरेट सोने की कीमत (Sone Ki Kimat) की बात करें तो यह 82,832 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में 1100 रुपये सस्ता हुआ सोना –
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Gold rate) में कल यानी 17 जनवरी को 24 कैरेट गोल्ड का रेट हाई लेवल से 1100 घटकर 1,46,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बता दें कि यह सोने का रेट सभी तरह के टैक्स जोड़ने के बाद है। बीते कारोबारी सत्र में यह एक 1,47,300 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का रेट –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Sone ka bhav) में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। हाजिर सोना 12.46 डॉलर या 0.27 प्रतिशत कम होकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस हो गया है। फरवरी में आपूर्ति वाले सोने का भाव 15.26 अमेरिकी डॉलर या 0.33 प्रतिशत गिरकर 4,599.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए चांदी की कीमत (Silver Rate) मामूली बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही। 14 जनवरी को सोने का भाव 4,650.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 0.25% कम होकर करीब 4,606 डॉलर प्रति औंस पर रहा है। ईरान पर अमेरिकी हमले के टल जाने से सोने की कीमतों (Gold Price) पर दबाव रहा। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से कीमतों में गिरावट आई।
