Gold Silver Rate Today 3 Feb 2026 : सोने व चांदी की कीमतों में पिछले तीन से चार दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन आज 4 फरवरी को इस बड़ी गिरावट पर ब्रेक लग गया है। दरअसल, सोने और चांदी के भाव (Sone Chandi ka Bhav) में आज तेजी दर्ज की गई है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव –
सोने-चांदी में आई ऐतिहासिक गिरावट ने बाजार में तहलका मचा दिया है। निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है। सोने और चांदी की कीमतें टूटने के बाद अब सोनार की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है। बता दें कि आज 4 फरवरी को सोने-चांदी में आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई है।
घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों (Sone Cahndi ka Bhav) में आज तेजी आई है। अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि क्या सोने और चांदी की कीमतों में आई करेक्शन की भरपाई कितने समय में होगी या फिर सोने-चांदी में और गिरावट आएगी। पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी रिकॉर्ड हाई लेवल से 46% नीचे आ गई थी। लेकिन आज के ट्रेडिंग सेशन में 6% की उछली है।
MCX पर सोने-चांदी का रेट –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Silver Rate) पर मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 6% के अपर सर्किट के साथ 2,50,436 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। वहीं, अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला गोल्ड भी 3% चढ़कर 1,48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।
अमेरिका ने भारतीय सामानों पर घटाया टैरिफ –
घरेलू कमोडिटी बाजार में यह उछाल भारत अमेरिका व्यापार समझौते का ऐलान होने के बाद आया है। दोनों देशों के बीच इस ट्रेड डील ने ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं को कम कर दिया है। इसके साथ भू-राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। बता दें कि ट्रंप ने सोमवार को देर रात पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद भारत अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान किया गया। इस समझौते के तहत ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% से टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव
चेन्नई में सोने का रेट –
24 कैरेट सोना 1,53,060 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 1,40,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में सोने की कीमत –
24 कैरेट सोने का भाव 1,51,900 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 1,39,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में सोना भाव –
24 कैरेट सोना 1,51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 1,39,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
वडोदरा और अहमदाबाद में सोने की कीमत –
24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना का भाव 1,39,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
