Gold Rate : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जाता है। अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। ये गिरावट होली से पहले देखने को मिली है। कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) आने की वजह से आज लोगों कों काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
हाल ही में सोने की कीमतों में बंपर गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से इसके रेट कम हुए है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं निवेशकों (Gold Investment) की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आपके शहर में सोने का क्या रेट चल रहा है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट
होली से पहले 4 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सोने की कीमत में कल तेजी रही थी हालांकि आज इसकी कीमतों में गिरावट (Sone ki kemat) दर्ज की जा रही है। ये गिरावट काफी मामूली है। होली से एक दिन पहले सोना सस्ता हुआ है। ऐसा ट्रेड जारी रहेगा इसकी उम्मीद थोड़ी कम है। इजराइल-ईरान वार के कारण सोने के भाव में आगे तेजी नजर आ सकती है। आज 4 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, मुंबई में सोने का भाव (Mumbai) 170650 पर ही कारोबार कर रहा है।
सोना-चांदी की ओर किया जा रहा है रुख
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की और इजराइल के साथ-साथ मध्यपूर्व के कई ठिकानों (Gold Price) को निशाना बना लिया है। पहले ही दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से तनाव बढ़ रहा है। अगर ये टकराव लंबा खिंचता है तो वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ जाएगी और ऐसे माहौल में निवेशक (Gold Price today) सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना-चांदी की ओर ज्यादा रुख कर सकते हैं।
दिल्ली में सोने का रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम (Delhi Gold Price) पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट का भाव 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई और हैदराबाद का दाम
चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 170830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत
पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 170650 रुपये (Gold Price) प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जानिये आपके शहर में सोने की कीमत
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 156590 रुपये
24 कैरेट सोना – 170830 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 156590 रुपये
24 कैरेट सोना – 170830 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 156290 रुपये
24 कैरेट सोना – 170650 रुपये
