Gold Rate Update : सोने के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। मंगलवार को सोने के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोने की कीमत फिर से एक लाख के करीब पहुंच गई है। सोने में गिरावट को लेकर भविष्यवाणी की जा रही थी, लेकिन इसका उल्टा होता दिखाई दे रहा है। अब एक्सपर्ट का भी अनुमान आ गया है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत कितनी हो जाएगी।
सोने के दाम लगातार बढ़ते रहते हैं। सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और वैश्विक राजनीति पर भी निर्भर करती है। सोने की कीमत को प्रभावित देश के अंदर में सोने की मांग भी करती है, जितनी सोने की डिमांड होती हैं, इतने ही दाम बढ़ जाते हैं। एक बार फिर सोना एक लाख के बहुत करीब पहुंच गया है।
एमसीएक्स पर बढ़ गए दाम
एमसीएक्स पर सोने की कीमत फिर से बढ़ गई है। 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1 लाख के बहुत करीब पहुंच गई है। सोना सुबह से ही ग्रीन मार्क पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम तेजी से बढ़े हैं।
क्या है सोने के दाम बढ़ने का कारण
सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से हलचल पैदा होना है। अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स पर फिर से कदम उठाए जा रहे हैं। इसके कारण निवेशकों में एक बार फिर से खलबली मच गई है और सोना (gold rate) खरीदने के लिए निवेदक फिर से आ गया रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मांग की वजह से ही सोने के दाम बढ़े हैं।
देश में सोने की डिमांड घटी
भारत में सोने की कीमत बढ़ रही हैं, जबकि 6 जुलाई से मांगलिक कार्य बंद हो चुके हैं, जिसके कारण शादी विवाह के लिए खरीदे जाने वाले सोने के डिमांड (gold demand) घट गई है। यह नवंबर तक कम रहने वाली है।
नवंबर के बाद सोने की मांग फिर से बढ़ (gold rate hike) जाएगी। अगर देश में भी सोने की मांग ज्यादा रहती तो सोने के दाम फिर से और अधिक बढ़ जाएंगी।
एमसीएक्स पर यह चल रहा है सोने का दाम
एमसीएक्स पर सोने की कीमत बढ़ गई है। सोना 2:20 पर 145 रुपये ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है। कल के मुकाबले 0.15% की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत (Gold on MCX) 97,920 रुपये प्रति 10 ग्राम चली गई है। सोना आज 97,870 पर खुला था, जबकि कल 97,775 रुपये पर सोने की क्लोजिंग हुई थी।
चांदी में गिरावट
जब एक और सोने की कीमत (Gold Rate) बढ़ी है, तो चांदी में गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम 61 रुपये कम हुए हैं। चांदी कम होकर 1,12,475 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। चांदी की कीमत लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन चांदी की चमक अब फीकी पड़ गई है।
इंटरनेशनल बाजार में भी देखने को मिली तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। बाजारों में पैसा डूबने के दर से निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना 30 डॉलर बढ़ा है। सोने की कीमत 3350 के करीब पहुंच गई है।
सुरक्षित निवेश का बन रहा विकल्प
सोना लगातार सुरक्षित निवेश का विकल्प बन रहा है। अमेरिका के शुल्क धमकियों और डॉलर की कमजोरी के बीच निवेशकों के लिए सोना (gold rate) एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है। जिस वजह से सोने के दाम फिर से बढ़ने लग गए है। सोने की कीमत एमसीएक्स ही नहीं सरार्फा बाजार में भी बढ़ी है।
सरार्फा बाजार में 99.9% और 99.5% शुद्ध सोने की कीमत 200 रुपये बढ़ी है। 99.9% शुद्धता का सोना 99,570 रुपये पर आ गया है, तो 99.5% की सुविधा का 10 ग्राम सोना 99 हजार रुपये पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट अनिल वर्मा का मानना है कि सोने के दाम साल के अंत तक 110000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है। ( 16 july gold price )
