Gold Rates :सोने की कीमतों में अब एक बार फिर तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते कई दिनों की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोना रॉकेट की रफ्तार से दौड़ लगा रहा है। अगर आप भी इन दिनों सोना (sone Ke Rate) खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते सोने के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इन दिनों सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना हे कि अभी आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट (Rate of 10 grams) क्या चल रहे हैं।
गोल्ड सिल्वर के लेटेस्ट रेट
अब तक 10 ग्राम सोना (Gold Prices) 957 रुपए महंगा हो गया है और 1,28,550 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,27,593 पर बना हुआ था। जहां, 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम र्हा रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, चांदी के भाव (Silver Rates) भी आज 4 दिसंबर को 3,504 रुपए बढ़कर 1,78,684 रुपए पर ट्रेड कर रही है। जबकि, इससे पहले चांदी की कीमत 1,75,180 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
कितने बढ़े सोने-चांदी के भाव
वर्ष 2025 जनवरी से अब तक सोने की कीमतें (Sone Ke Bhav) 52,388 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो अब 1,28,550 रुपए हो गया है। बात करें चांदी की तो चांदी का भाव भी इस साल 92,667 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को प्रति किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1,74,650 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
किन कारणों से आई सोने में तेजी
सोने में तेजी कई कारणों के चलते आई है। इन कारणों में दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना शामिल है, क्योंकि वो अपने खजाने में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और सख्त नियमों के डर से निवेशक सोने (sone ke rate) में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि सोना कभी भी पूरी तरह बेकार नहीं होता। यह नष्ट नहीं होता और महंगाई बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत बढ़ती जाती है।
आगे क्या हो सकते हैं सोने के भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल सोने के भाव (Gold Rate Hike) 1 लाख 35 हजार तक जाने के आसार है। उनका कहना है कि अभी इस समय में जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं, जिस वजह से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। इस वजह से सोना (Gold Prices Updates) 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी के भाव 1 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो तक जाने की संभावना है।
वैसे तो आज 4 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले सोना (Gold Prices) अब निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज 4 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कम होकर 90.05 के स्तर पर खुला है। इससे पहले बीते दिनों ये 89.96 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
