Gold Rates Updates : नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है और शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 5 नवंबर को सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर आप भी सोना (Gold Rates Updates) खरीदने के बारे में सोच रहे हें तो आइए खबर में जानते हैं कि सोने के दाम क्या चल रहे हैं।
अब इस शादी-ब्याह के सीजन में सोन की कीमतों में आई गिरावट से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। शादी-ब्याह या किसी खास त्योहर पर सोने- चांदी खरीदने का रिवाज सालों से चला आ रहा है। अब इन शादियों के सीजन में सोने-चांदी की डिमांड भी बढ़ सकती है। आज 5 नवंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Sone ke Rate) में गिरावट देखी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि 5 नवंबर को गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर गोल्ड के रेट
घरेलू फ्यूचर मार्केट (domestic futures market) में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Prices) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा भाव में आज 5 नवंबर को 1,20,802 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। बीते कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,21,409 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
MCX पर चांदी के रेट
बात करें चांदी की तो आज 5 नवंबर को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें (Silver prices on MCX) भी गिरी है। अभी तक एमसीएक्स पर चांदी 1,47,131 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही चांदी 1,46,466 रुपए पर ओपन हुआ था। बीते दिनों से चांदी की कीमतों में तकरीबन 630 रुपए की गिरावट रिकॉर्ड की गई थी।
दिल्ली में सोने के भाव
दिल्ली (Delhi Gold Rates) में 24 कैरेट सोना 1,22,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 1,12,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोना भी 91,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
मुंबई में गोल्ड के रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai gold prices) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट 1,12,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। बात करें 18 गोल्ड की तो मुंबई में 18 कैरेट गोल्ड 91,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई में सोने के दाम
चेन्नई में सोने के दाम (Gold Rate in Chennai) की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड 1,22,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ज्वैलरी के लिए यूज किया जाने वाला 22 कैरेट गोल्ड 1,12,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही चेन्नई के सर्राफा बाजार में 18 कैरेट गोल्ड के रेट 93,900 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
कोलकाता में सोने के भाव
कोलकाता में सोने के भाव (Gold Rate in Kolkata) अन्य शहरों के रेट से भिन्न है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,22,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट 1,12,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। साथ ही 18 कैरेट गोल्ड 91,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
अहमदाबाद में गोल्ड के रेट
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold rates in Ahmedabad) 1,22,510 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,12,300 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 91,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
लखनऊ में सोने के दाम
लखनऊ में सोने के भाव (Gold Rate in Lucknow) की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोना 1,22,510 रुपए, 22 कैरेट 1,12,400 रुपए, 18 कैरेट सोना 91,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
