Gold Rates : बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी के बाद सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है, लेकिन अब दो दिन से सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। आज 8 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (sone Ke Rate) में नरमी देखी गई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस गिरावट के बाद सोने के दाम क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब कुछ दिनों की तेजी के बाद दो दिनों से सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। अभी के समय में आपके पास सस्ते में सोना (Gold Rates Updates) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
कितना गिरा सोने का भाव
आज 8 जनवरी को चांदी (chandi ke Rate)
ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रही हैं। IBJA के आंकड़ों के अनुसार चांदी 2,894 रुपए की तेजी के साथ 2,46,044 रुपए किलो पर ट्रेड कर ही है, जबकि बीते दिनों इसके भाव 2,43,150 रुपए पर बने हुए थे। वहीं, आज 8 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 45 रुपए कम होकर 1,36,615 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते दिनों सोने का भाव 1,36,660 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
2025 में कितना बढ़ा था सोना
बीते वर्ष 2025 में सोने की कीमतों (Sone ke Bhav) में 57,033 रुपये का इजाफा हुआ था यानी सोने की कीमतों (gold prices 7 january)में 75 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। जहां, 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था, वो एक साल 31 दिसंबर 2025 को बढ़कर 1,33,195 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
कितने बढ़े चांदी के रेट
बात करें चांदी की तो बीते वर्ष चांदी के भाव (Gold Rate In 2025) में भी 1,44,403 रुपए यानी तकरीबन 167 प्रतिशत की बढ़त हुई थी जहां 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए पर बेची जा रही थी, जो दिसंबर के आखिर तक 2,30,420 रुपए प्रति किलो पर बेची जा रही थी।
किन कारणों से बढ़ रहे सोने के दाम
वैसे तो कई कारणों के चलते सोने (Sone Ke Rate) में तेजी देखी जा रही है, लेकिन अभी अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर में कमजोरी आई है और सोने की होल्डिंग कॉस्ट में कमी आई है, जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा सोने में निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से इन्वेस्टर्स सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीददारी कर रहे हैं। इसके साथ ही चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, जिससे सोने में तेजी देखी जा रही है।
क्या आगे जारी रहेगी सोने में तेजी
एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी दिनों में भी सेाने की कीमतों (gold Price Forecast) में तेजी देखने को मिलने वाली है। जानकार का कहना है कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी बनी हुई है और आगे भी इसमे तेजी बनी रह सकती है, जिससे चांदी आगामी समय में 2.75 लाख तक पहुंच सकती है। वहीं, अगर सोने की कीमतों (Gold Rate In 2026) में भी ऐसी ही तेजी बनी रहती है तो साल के आखिर तक सोने का भाव करीबन 2 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
