Gold Silver : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखी गई है। COMEX और अन्य ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भाव बढ़ने से भारत में भी सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है। निवेशक और खरीदार दोनों ही ताजा रेट्स पर नजर बनाए हुए हैं-
सोने और चांदी के बाजार में आज जोरदार उथल-पुथल देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, वहीं भारतीय वायदा बाजार (MCX) में भावों में गिरावट आई। मंगलवार को ग्लोबल मार्केट खुलते ही सोना और चांदी दोनों ने लंबी छलांग लगाई।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमतें 83.255 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गईं, जो सोमवार के बंद भाव से करीब 8% अधिक है। इसी तरह, सोने में भी 4% से अधिक की तेजी दर्ज की गई और यह इंट्राडे हाई 4,852.29 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
आज एमसीएक्स बुलियन बाजार में भी तेज़ी (MCX bullion market also gains momentum) का माहौल रहा। चांदी में जबरदस्त उछाल देखा गया और यह करीब 6% बढ़कर 2,50,436 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना भी लगभग 3% की तेजी के साथ 1,45,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता नजर आया।
सोने-चांदी की उछाल: असली या नकली?
बाजार में इस उठापटक के बीच निवेशकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह तेजी (बुल रन) की नई शुरुआत है या सिर्फ अस्थायी उछाल? इस पर PACE 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उनके अनुसार, पिछले गुरुवार को बाजार ने अपना उच्चतम स्तर बना लिया है, जिसकी संभावना लगभग 80% है। इसके मुताबिक, अभी दिख रही तेजी केवल ‘डेड-कैट-बाउंस’ (Dead Cat Bounce) हो सकती है।
आसान भाषा में कहें तो यह गिरते बाजार में आया अस्थायी सुधार है, जो लंबे समय तक टिकने वाला नहीं है। अमित गोयल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस उछाल के बाद आने वाली गिरावट, इस छोटे सुधार से कहीं ज्यादा बड़ी हो सकती है। यानी कीमतें जितनी ऊपर जाएंगी, उससे कहीं अधिक नीचे गिर सकती हैं। पीक और सपोर्ट लेवल के बीच का अंतर धीरे-धीरे बढ़ेगा, इसलिए उन्होंने इसे एक ‘रिलीफ रैली’ बताया है।
डिस्क्लेमर-
यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए साझा की जा रही है। ध्यान दें कि बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ जुड़ा होता है। किसी भी निवेश से पहले निवेशकों को विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है।
