Gold Silver : बीते कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों ने नई ऊचाईयों को छूआ है। जिस हिसाब से सोने-चांदी की कीमतों बढ़ रही है, उस हिसाब से ये कीमती धातुंए आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे थे, लेकिन अब दो -तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में गिरावट से लोगों ने राहत भरी सांस ली है। अब लगातार कीमतों में गिरावट आ रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने-चांदी की कीमतों के बारे में-
सोने-चांदी की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव के बाद अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान सोना-चांदी (Gold Silver Updates) हाई लेवल से नीचे आ गए हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
दो ही दिन में इतने गिरे सोने-चांदी के भाव
आंकड़ों के अनुसार दो दिन में ही चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) में 30,000 रुपये की गिरावट आई थी और सोने की कीमतों में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। बीते हफ्ते ही चांदी की कीमतें 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी और इस दौरान सोना तकरीबन 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया था।
लेकिन अब दो दिन में ही चांदी की कीमतों में 1,00,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, जिसके बाद सोने के भाव (Gold Silver Rate 2 February 2026) 2,92,922 रुपये पर आ गए हैं। थी। लेकिन पिछले दो कारोबारी दिनों चांदी में तकरीबन 34,000 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद भाव 2,58,425 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गए हैं।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर कारोबार शुरू होते ही सोने-चांदी (Gold and silver prices on MCX) में नरमी देखी गई है। दो दिन पहले सोने का भाव 1,50,849 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो आज 3 फरवरी को 146,437 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अब तक सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से तकरीबन 40,000 रुपये गिर चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट
कॉमेक्स की बात करें तो यहां पर शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver rates in international market) में तेजी देखी गई थी लेकिन अब गिरावट देखी जा रही है। यहां पर सिल्वर रेट $77.300 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और गोल्ड रेट $4,679.40 प्रति औंस पर चल रहे हैं। सोने चांदी की कीमतों में यह गिरावट इसलिए भी आई है, क्येांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के द्वारा फेडरल रिजर्व बैंक के नए अध्यक्ष के तौर पर केविन वॉर्श के नाम को नॉमिनेट करने के बाद ही आई है।
इन महानगरों में सोने के भाव
दिल्ली (Delhi gold price)
24 कैरेट सोने की कीमत-1,51,680 रुपये
22K कैरेट सोने की कीमत- 1,39,050 रुपये
मुंबई (mumbai gold price)
24 कैरेट सोने का भाव – 1,51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव- 1,38,900 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव -1,13,650 रुपये
हैदराबाद में सोने के भाव
हैदराबाद के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Hyderabad) 1,51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई (Gold prices in Chennai)
24 कैरेट सोने की कीमत-1,52,180 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत-1,39,500 रुपये
8 कैरेट सोने की कीमत-1,20,000 रुपये
कोलकाता में सोने के भाव
कोलकाता के सर्राफा बाजार में आज 3 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Kolkata) 1,51,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
2026 में क्या रहेंगे सोने-चांदी के भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही अभी सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) में गिरावट आ रही है, लेकिन उम्मीद है कि सोने और चांदी की कीमतों में इस साल 2026 में तेजी आने के आसार है। खासतौर पर चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी आने की संभावना है, क्योंकि चांदी की डिमांड सोलर पैनल से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डाटा सेंटर्स बनाने में बढ़ रही है और डिमांड में बढ़ौतरी से यही लग रहा है कि आगामी समय में चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आ सकती है।
