Gold Silver : सोने के आसमान छूते दामों ने खरीदारों को चांदी की ओर मोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोने की मांग में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जबकि चांदी के आभूषणों (silver jewelery) की लोकप्रियता बढ़ रही है। लोग अब गोल्ड की बजाय बिछिया, पायल और चांदी की अंगूठियों और ब्रेसलेटों में निवेश कर रहे हैं… आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है सोना-चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं-
सोने और चांदी के आसमान छूते दामों ने गोल्ड ज्वैलरी कारोबार को सुस्त कर दिया है। आम आदमी के लिए सोने के आभूषण खरीदना अब बजट से बाहर होता जा रहा है। इसी कारण धीरे-धीरे चांदी की लोकप्रियता बढ़ रही है। बाजार में चांदी से बनी आकर्षक वैरायटी (Attractive variety made of silver) उपलब्ध है, लेकिन वैवाहिक सीजन में भी लोग सोने के गहनों की उम्मीद के अनुसार खरीदारी नहीं कर रहे हैं।
लग्न का सीजन शुरू होने वाला है और फरवरी में कई विवाह मुहूर्त हैं। इसे देखते हुए ज्वैलरी की खरीददारी बाजार में शुरू हो गई है, लेकिन मध्यम वर्ग अभी भी सोने के भाव घटने का इंतजार कर रहा है। वर्तमान आर्थिक परिस्थितियां और वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए गोल्ड के दाम (gold price) कम होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। इसी वजह से लोग अब सिल्वर ज्वैलरी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जहां 22 कैरेट सोने की ज्वैलरी की शुद्धता (Purity of 22 carat gold jewellery) 91.6% होती है, अब बाजार में सिल्वर के आभूषण भी 80 से 92 प्रतिशत शुद्धता के विकल्पों के साथ उपलब्ध होने लगे हैं।
गोल्ड ज्वैलरी: अब सिर्फ उच्च वर्ग के लिए-
सराफा व्यापारियों के अनुसार (According to bullion traders) सोने के दाम की तेज बढ़ोतरी ने इसे अब केवल उच्च वर्ग के लिए ही सुलभ बना दिया है। वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले ही सोने का भाव एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच चुका था, लेकिन अब यह डेढ़ लाख रुपये प्रति दस ग्राम से भी अधिक हो गया है। जिन लोगों ने दाम घटने का इंतजार किया, वे अब पछता रहे हैं। शादी के लिए अब लोग कम वजन की ज्वैलरी खरीद रहे हैं, वहीं कुछ 22 कैरेट की बजाय 18 कैरेट की रोज़ गोल्ड ज्वैलरी (18-carat rose gold jewellery) का विकल्प चुन रहे हैं।
बढ़ रही है चांदी की चमक-
सोने के दाम आसमान छूने के बाद अब यह चर्चा बढ़ रही है कि चांदी अगला सोने का विकल्प बन सकती है। बाजार में परंपरागत बिछिया, पायल और कड़े के अलावा अब चांदी की चैन, अंगूठी और ब्रेसलेट भी उपलब्ध होने लगे हैं। चांदी पर गोल्ड पालिश करके इसे और आकर्षक बनाया जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार, गोल्ड खरीदने वाले लोग अब चांदी के आभूषणों (silver jewelery) की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण ग्राहक भी चांदी को पसंद (Rural customers like silver) कर रहे हैं, लेकिन महंगे दामों के कारण कुछ पारंपरिक ग्राहक अभी बाजार में नहीं आ रहे हैं।
चांदी की ज्वैलरी के दाम एक नजर में-
वैरायटी – दाम – पिछले साल दाम – इस साल
पायल 04 से 06 हजार 12 से 18 हजार
बिछिया 01 से 03 हजार 03 से 06 हजार
अंगूठी 01 से 02 हजार 03 से 04 हजार
भोपाल में सोने-चांदी के दाम एक नजर में-
वैरायटी भाव पिछले साल भाव 23 जनवरी 26
24 कैरेट सोना – 63,100 – 1,56,400
22 कैरेट सोना – 58,150 – 1,43,360
फाइन चांदी – 76,500 – 3,08,000
